{"_id":"69f50829959914dbdf04de33","slug":"fir-lodged-against-husband-brother-in-law-and-mother-in-law-for-dowry-death-rohtak-news-c-17-roh1019-848810-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पति, जेठ और सास के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पति, जेठ और सास के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किलोई गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सुनील, सास संतरा और जेठ शमशेर पर मायावती उर्फ सीमा (26) को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस ने मृतका के भाई काहनौर निवासी राजेश के बयान पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे काहनौर निवासी अशोक सहरावत ने बताया कि उनके भाई की बेटी मायावती उर्फ सीमा पढ़ने में होशियार थी। 2022 में उसकी किलोई निवासी सुनील के साथ शादी हुई थी। सुनील पीजीआई में नौकरी करता है। सुनील के पिता जयपाल एमडीयू में क्लर्क के तौर पर कार्यरत थे।
सेवानिवृत्त होने के तीन साल बाद मकान बनाया था। करीब दो साल पहले उनका देहांत हो गया था। ताऊ का आरोप है कि जयपाल की मौत के बाद उनकी बेटी का उत्पीड़न शुरू हो गया। बीए पास मायावती का ढाई साल बेटा और मात्र ढाई माह की बेटी है। इसके बावजूद उसे खेतों में गेहूं की बालियां बटोरने भेजा जाता था।
विज्ञापन
पंचायत ने किया मनाने का प्रयास
किलोई गांव के सरपंच विजय के नेतृत्व में पंचायत पीजीआई के डेड हाउस में पहुंची। पंच रामरूप ने कहा कि उनको पता चला है कि सुनील वीरवार को सोनीपत के सिसाना में शादी समारोह में जाने की कह रहा था, उसकी पत्नी मना कर रही थी। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी।
वर्जन
दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। दोनों पक्षों की सहमति से किलोई में ही शव का अंतिम संस्कार किया है।
- इंस्पेक्टर सुरेंद्र, प्रभारी थाना सदर