फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FIR against Bhiwani woman for fraudulently obtaining old-age pension.

Rohtak News: भिवानी की महिला पर फर्जी तरीके से बुढ़ापा पेंशन बनवाने का आरोप, एफआईआर

Wed, 05 Aug 2026 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 05 Aug 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
FIR against Bhiwani woman for fraudulently obtaining old-age pension.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भिवानी की महिला ने आधार कार्ड व दूसरे दस्तावेज में छेड़छाड़ कर चार साल पहले रोहतक के जिला समाज कल्याण विभाग से बुढ़ापा पेंशन बनवा ली। मामला पकड़ में आने पर अब जांच के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मंगलवार को आर्य नगर थाने में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि भिवानी जिले के गांव ढाणी किरावड़ निवासी बिमला देवी ने साल 2022 में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड व दूसरे दस्तावेज में छेड़छाड़ कर रोहतक का फर्जी पता दिखाकर जिला समाज कल्याण विभाग से बुढ़ापा पेंशन बनवा ली। विभाग की तरफ से पेंशन की जांच कर बिमला देवी से जवाब मांगा।
विज्ञापन

आरोपी ने न तो कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, न ही कार्यालय में पेश हुई। करीब एक माह पहले पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की। जांच में दस्तावेज के अंदर छेड़छाड़ मिली। आर्य नगर थाना प्रभारी नरेश राठी का कहना है कि दस्तावेज की जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed