{"_id":"beb21ab1d44eebb3aade954fdec0df4f","slug":"fight-in-merriege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में नाच रहे दूल्हे के जीजा और दोस्तों को धूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में नाच रहे दूल्हे के जीजा और दोस्तों को धूना
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में नाचने की बात को लेकर दूल्हे के जीजा और उसके दो दोस्तों की गांव में कुछ लोगों ने जमकर धुनाई कर दी।
तीनों को डंडों और लाठियों से जमकर पीटा। घायल हुए तीनों पीजीआई पहुंचे यहां डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया और सिविल अस्पताल जाने की सलाह दे दी।
राणेला गांव निवासी अजय ने बताया कि उसके साले सोनू की शादी बृहस्पतिवार को थी।
बारात चिड़ी गांव गई थी। अजय ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए उसके दोस्त मोहित और राहुल भी गए थे। जब बारात निकली तो सभी लोग नाच रहे थे।
अजय ने आरोप लगाया कि रात करीब नौ बजे जब बारात दुल्हन के घर से कुछ ही दूर थी, तब कुछ लोगों ने आकर नाचने से रोक दिया। कारण पूछने पर गाली गलौच शुरू कर दी।
जब विरोध किया तो कई लोगों ने अजय सहित मोहित और राहुल पर हमला बोल दिया। लोगों ने लाठियों और डंडों से जमकर पीटा। अजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमला करने वाले यह कह रहे थे कि आज जान से मार देंगे। इसी दौरान एक ने पिस्तौल निकाल ली और हवा में गोली चला दी। हम लोग जान बचाकर भागे और जैसे तैसे रोहतक पहुुंचे। नेकीराम कॉलेज में एसएफआई के कॉलेज अध्यक्ष मोहित ने बताया कि लोगों ने उनकी कार को भी तोड़ दिया है। कार के शीशे तोड़ने के बाद वह हमारे पीछे दौड़े, ऐसे में हम जान बचाकर वहां से भागे।
डॉक्टर और पुलिस ने भी नहीं सुना दर्द
मोहित ने बताया कि जब वह रात करीब साढ़े 11 बजे पीजीआई पहुंचे तो यहां से उन्हें भगा दिया गया। तीनों के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इसके बाद भी पीजीआई में इलाज से इनकार कर दिया गया। अजय ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने डॉक्टर नहीं होने की बात कह कर वहां सिविल अस्पताल या किसी प्राइवेट अस्पताल में जाने के लिए कह दिया। इसके बाद घायल पीजीआईएमएस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए गए। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। उनसे कहा गया कि पहले चिड़ी से एमएलआर कटवाकर लाओ। देर रात सभी एसपी आवास की ओर रवाना हो गए।