फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Festival of arts seen in Bharangam-Sarang

Rohtak News: भारंगम-सारंग में दिखा कला का उत्सव

Wed, 11 Feb 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Festival of arts seen in Bharangam-Sarang
36 सुपवा में संवाद सत्र करते अ​​भिनेता यशपाल शर्मा, जतिन जतिन सरना। संवाद
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर से आयोजित भारत रंग महोत्सव (भारंगम) और सारंग में मंगलवार को विविध प्रस्तुतियों ये कलाकारों ने समा बांधा। तमिल थिएटर और मंडी हाउस के म्यूजिक ग्रुप की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शाम के सत्र में भारंगम के तहत पंजाबी नाटक सांदल बार का दमदार मंचन किया गया। सारंग के सुबह के सत्र में अभिनेता यशपाल शर्मा और जतिन सरना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संवाद सत्र में दोनों कलाकारों ने थिएटर और अभिनय से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

थिएटर डायरेक्टर लक्ष्मी रावत ने भी रंगमंच को लेकर विचार रखे। महोत्सव में प्रदेशभर के रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें नरेश प्रेरणा, केसरी नंदन, रवि मोहन, मनीष जोशी, संगीता किमोठी, मदन डागर सहित कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि सुपवा जैसा संस्थान प्रदेश के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में यहां दाखिले के लिए छात्र तरसेंगे। जतिन सरना ने कहा कि अच्छा अभिनेता बनने के लिए पढ़ना, देखना, समझना और नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है।
तमिलनाडु से आए कलाकारों ने शानदार नाटक प्रस्तुत किया और उनके साथ मंडी हाउस-द बैंड के संस्थापक देवेंद्र अहिरवार ने भी ‘जोर से प्यार लगा है’ म्यूजिक नाटक की प्रस्तुति दी।

बीच में यूनिवर्सिटी के छात्रों की तरफ से भी कई तरह की संगीतमय प्रस्तुति मंच पर दी गई। इतिहास के पन्नों में दबी कहानी को बताने वाले इस नाटक ने पहचान, अपनापन व मानवीय कीमत जैसे समकालीन प्रश्नों को उजागर करने का काम किया। पंजाबी भाषा में मंचित नाटक में भाषा एक बार भी बाधा नहीं बनी, कलाकारों के अभिनय व भावों ने भाषा के अवरोध को पूरी तरह से खत्म कर दिया।

36 सुपवा में संवाद सत्र करते अभिनेता यशपाल शर्मा, जतिन जतिन सरना। संवाद

36 सुपवा में संवाद सत्र करते अभिनेता यशपाल शर्मा, जतिन जतिन सरना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed