फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   female foeiticide in delhi

हरियाणा की बेटियों का दिल्ली में हो रहा कत्ल

Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश में अवैध लिंग जांच और बेटियों को कोख में मारने पर सख्ती बरती गई तो अब दिल्ली भ्रूण जांच का केंद्र बन गया है। प्रदेश की दो टीमों ने राजौरी गार्डन स्थित रघबीर नगर में संचालित जोशान डायगनोस्टिक सेंटर पर छापामार कर अवैध लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन

लिंग जांच करने वाले डॉक्टर जसवीर सिंह जोशान को पुलिस के हवाले कर सेंटर को सील कर दिया गया। रोहतक के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप ने बताया कि डॉ. जसवीर साधारण एमबीबीएस के साथ अल्ट्रासाउंड करने के लिए महज छह माह का डिप्लोमा धारक था।

विज्ञापन

उसके पास डीएनबी की डिग्री भी पूरी नहीं थी। कागजात लेकर भाग रहे डॉक्टर को टीम ने मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 हजार रुपये में एजेंट के माध्यम से हुई थी डील

अधिकारी ने बताया कि लिंग जांच के लिए एजेंट के माध्यम से 18 हजार रुपये की डील हुई थी। इस मामले में महिला को गरीब जान कर दो हजार रुपये की छूट दी गई थी। हैरानी की बात है कि इस पूरे सिस्टम में डॉक्टर के छह से आठ हजार रुपये होते हैं और बाकी का रुपया एजेंटों का होता है। 

फिल्मी अंदाज में छापामारी, एजेंटों ने दिया कई बार चकमा

चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप की टीम में डॉ. रणवीर सिंह, एसडीसी राकेश दहिया, पीएचएन शीला, डीपीएम दीपक, स्टेनो सुरेश कक्कड़, एएसआई राजसिंह और हेड कांस्टेबल वनिता शामिल रहे।

फिल्मी अंदाज में टीम दो ग्रुप में बंटी और बुधवार सुबह पौने नौ बजे एक गर्भवती महिला और उसके पति को डमी बनाकर आगे भेजा गया। महिला और उसके पति को झज्जर चुंगी पर एजेंट मिला, यहां से उन्हें सागर विला के पास बुलाया गया।

एजेंटों में महिला व पुरुष दोनों शामिल थे। डमी को दिल्ली जाते समय नांगलोई में फिर एक एजेंट मिला। उनको नांगलोई से जनकपुरी सुभाष नगर तक मेट्रो से भेजा गया। नांगलोई वाला एजेंट खुद ऑटो से गया और टेगौर गार्डन से डमी के पुरुष उम्मीदवार को वापस भेज दिया और इलेक्ट्रिक रिक्शा पर महिला को लेकर एजेंट जांच सेंटर पहुंचा।

 एजेंटों ने इस दौरान पूरी तसल्ली कर ली कि कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। जांच सेंटर में महिला को दो घंटे बैठाया गया, फिर छह नंबर वाला मरीज कह कर आवाज दी गई। 

महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया और डॉक्टर ने कहा कि वह खुशी-खुशी घर जाए। सब ठीक है, बाकी चीज उसके एजेंट को बता दी जाएगी। जैसे ही महिला बाहर आई टीम ने अंदर छापामार कर अपनी कार्रवाई कर दी। 

विभाग खुद को करेगा हाईटेक

सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कई फर्जी लोग जांच सेंटर चला रहे हैं। हमारी टीम ने छापामार कर डॉक्टर को पकड़ा है और मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। छापामारी में अपने डमी मरीज को मजबूत और एजेंटाें के सिस्टम को फेल करने के लिए हम हाई तकनीक का प्रयोग करना शुरू करेंगे।

छापामारी के दौरान मौके से दो और गर्भवती महिला मिली थीं, लेकिन उनके खिलाफ सबूत नहीं मिला। मौके पर मिले रिकॉर्ड के अनुसार एक महिला को फोन किया गया तो उसने भी लिंग जांच होने की बात कबूल की। इसमें यह बात भी सामने आई कि आरोपी डॉक्टर गर्भपात कराने तक का इंतजाम करता था। 

तीन को जमानत नहीं, बाकी सेंटर सील

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में पंजाबी बाग, उत्तम नगर, रोहिणी में जांच करने वाले डॉक्टरों की जमानत नहीं हो पाई है। इन सभी पर आपराधिक मामले चल रहे हैं और अन्य सभी के सेंटर सील हैं। 

हम गुप्त सूचना देने वालों को सरकार की ओर से घोषित एक लाख का पुरस्कार दिलाते हैं। दिल्ली में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड जांच करने वालों की भरमार है। प्रदेश की जांच टीम अब तक दिल्ली के नौ अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर चुकी हैं। 

रोहतक की टीम ने उत्तम नगर, झज्जर की टीम ने नांगलोई व रोहिणी, सोनीपत की टीम ने नरेला, फरीदाबाद की टीम ने शकुरबस्ती, गुड़गांव की टीम ने पटेल नगर में छापामारी कर कार्रवाई की है। रोहतक की टीम ने नजफगढ़ में भी कार्रवाई की और गत बुधवार राजौरी गार्डन। नजफगढ़ छापामारी में टीम एजेंट तक नहीं पहुंच पाई और आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया।  उसके पास डीएनबी की डिग्री भी पूरी नहीं थी। कागजात लेकर भाग रहे डॉक्टर को टीम ने मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

18 हजार रुपये में एजेंट के माध्यम से हुई थी डील

अधिकारी ने बताया कि लिंग जांच के लिए एजेंट के माध्यम से 18 हजार रुपये की डील हुई थी। इस मामले में महिला को गरीब जान कर दो हजार रुपये की छूट दी गई थी। हैरानी की बात है कि इस पूरे सिस्टम में डॉक्टर के छह से आठ हजार रुपये होते हैं और बाकी का रुपया एजेंटों का होता है। 

फिल्मी अंदाज में छापामारी, एजेंटों ने दिया कई बार चकमा

चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप की टीम में डॉ. रणवीर सिंह, एसडीसी राकेश दहिया, पीएचएन शीला, डीपीएम दीपक, स्टेनो सुरेश कक्कड़, एएसआई राजसिंह और हेड कांस्टेबल वनिता शामिल रहे।

फिल्मी अंदाज में टीम दो ग्रुप में बंटी और बुधवार सुबह पौने नौ बजे एक गर्भवती महिला और उसके पति को डमी बनाकर आगे भेजा गया। महिला और उसके पति को झज्जर चुंगी पर एजेंट मिला, यहां से उन्हें सागर विला के पास बुलाया गया।

एजेंटों में महिला व पुरुष दोनों शामिल थे। डमी को दिल्ली जाते समय नांगलोई में फिर एक एजेंट मिला। उनको नांगलोई से जनकपुरी सुभाष नगर तक मेट्रो से भेजा गया। नांगलोई वाला एजेंट खुद ऑटो से गया और टेगौर गार्डन से डमी के पुरुष उम्मीदवार को वापस भेज दिया और इलेक्ट्रिक रिक्शा पर महिला को लेकर एजेंट जांच सेंटर पहुंचा।

 एजेंटों ने इस दौरान पूरी तसल्ली कर ली कि कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। जांच सेंटर में महिला को दो घंटे बैठाया गया, फिर छह नंबर वाला मरीज कह कर आवाज दी गई। 

महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया और डॉक्टर ने कहा कि वह खुशी-खुशी घर जाए। सब ठीक है, बाकी चीज उसके एजेंट को बता दी जाएगी। जैसे ही महिला बाहर आई टीम ने अंदर छापामार कर अपनी कार्रवाई कर दी। 

विभाग खुद को करेगा हाईटेक

सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कई फर्जी लोग जांच सेंटर चला रहे हैं। हमारी टीम ने छापामार कर डॉक्टर को पकड़ा है और मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। छापामारी में अपने डमी मरीज को मजबूत और एजेंटाें के सिस्टम को फेल करने के लिए हम हाई तकनीक का प्रयोग करना शुरू करेंगे।

छापामारी के दौरान मौके से दो और गर्भवती महिला मिली थीं, लेकिन उनके खिलाफ सबूत नहीं मिला। मौके पर मिले रिकॉर्ड के अनुसार एक महिला को फोन किया गया तो उसने भी लिंग जांच होने की बात कबूल की। इसमें यह बात भी सामने आई कि आरोपी डॉक्टर गर्भपात कराने तक का इंतजाम करता था। 

तीन को जमानत नहीं, बाकी सेंटर सील

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में पंजाबी बाग, उत्तम नगर, रोहिणी में जांच करने वाले डॉक्टरों की जमानत नहीं हो पाई है। इन सभी पर आपराधिक मामले चल रहे हैं और अन्य सभी के सेंटर सील हैं। 

हम गुप्त सूचना देने वालों को सरकार की ओर से घोषित एक लाख का पुरस्कार दिलाते हैं। दिल्ली में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड जांच करने वालों की भरमार है। प्रदेश की जांच टीम अब तक दिल्ली के नौ अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर चुकी हैं। 

रोहतक की टीम ने उत्तम नगर, झज्जर की टीम ने नांगलोई व रोहिणी, सोनीपत की टीम ने नरेला, फरीदाबाद की टीम ने शकुरबस्ती, गुड़गांव की टीम ने पटेल नगर में छापामारी कर कार्रवाई की है। रोहतक की टीम ने नजफगढ़ में भी कार्रवाई की और गत बुधवार राजौरी गार्डन। नजफगढ़ छापामारी में टीम एजेंट तक नहीं पहुंच पाई और आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed