{"_id":"661c6dad15df398aa50dbab4","slug":"female-bank-employee-cheated-of-rs-563-lakh-rohtak-news-c-17-roh1020-402599-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला बैंककर्मी से 5.63 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला बैंककर्मी से 5.63 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
रोहतक।
महिला बैंककर्मी से पांच लाख 63 हजार 600 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शास्त्री नगर निवासी पारुल राणा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके मोबाइल फोन पर किसी ने ग्रुप के जरिए शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट योजना का मैसेज भेजा गया। इसमें सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े तीन बजे तक पांच प्रतिशत का मुनाफा व शाम को ब्लॉक ट्रेडिंग के तहत 15 प्रतिशत तक का मुनाफा बता कर ठगी की है। इसकी प्रक्रिया जानने के लिए अलग-अलग लोगो से उनके माेबाइल फोन पर बात हुई। ठगों ने कंपनी का मैनेज या असिस्टेंट बनकर बात की। योजना की जानकारी देते रहे। बाद में एक एप डाउनलोड कराया। इसे ओपर करा कर शेयर खरीदने के नाम पर रुपये डलवाए। पहली बार एक लाख रुपये, दूसरी दो लाख रुपये डाले। इसी तरह ठगों ने पांच बार में 5,63,600 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। जब इस रकम को निकालने का प्रयास किया तो राशि नहीं निकली। इसके बाद आठ लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। फिर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।