फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Feed Albendazole to children and beneficiary women up to 24 years of age

Rohtak News: 24 साल तक के बच्चों व लाभार्थी महिलाओं को खिलाएं एल्बेंडाजोल

Fri, 30 Aug 2024 05:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Feed Albendazole to children and beneficiary women up to 24 years of age
29jjrp07 झज्जर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर ऑनलाईन बैठक लेते हुए चि​कित्सक व 
झज्जर। 18 सितंबर होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर राज्यस्तरीय वर्चुअल माध्यम से कॉन्फ्रेंस राज्य एनएचएम एमडी आदित्य दहिया की अध्यक्षता में हुई। एमडी एनएचएम आदित्य दहिया ने राज्य के सभी जिलों के साथ वर्चुअल माध्यम से कॉन्फ्रेंस करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि सभी सभी जिलों में 1 साल से 24 साल तक बच्चों व लाभार्थी महिलाओं को गोली खिलाना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे इसलिए जल्द ही तैयारी पूरी करें।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डाक्टर मनोज कुमार सैनी एवं जिला किशोर काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में 19 साल तक के सभी बच्चों व 20 साल से 24 साल तक की लाभार्थी महिलाओं को पेट की कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल गोली खिलाने के लिए 18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो बच्चे एवं लाभार्थी महिला रहे जाएंगे, उन लाभार्थियों को 24 सितंबर को गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को लेकर राज्यस्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन राज्य कार्यालय की ओर से किया गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की तैयारी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में संबंधित विभागों के साथ जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह द्वारा निर्देश भी दिए जा चुके हैं। शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग एवं संबंधित विभाग आपसी चल मिल बनाते हुए कार्यक्रम में भागीदारी का देना सुनिश्चित करना है। राज्यस्तर पर कॉन्फ्रेंस में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, संबंधित विभाग एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed