{"_id":"6a494ce54cb2444886048422","slug":"father-scolds-son-for-not-eating-on-time-son-takes-his-own-life-by-consuming-celphos-in-a-park-rohtak-news-c-17-roh1019-882748-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पिता ने समय पर खाना न खाने पर डांटा, बेटे ने पार्क में सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पिता ने समय पर खाना न खाने पर डांटा, बेटे ने पार्क में सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन
10-मृतक कपिल। फाइल फोटो
रोहतक। शहर के सलारा मोहल्ले के कपिल (22) को पिता भूपेंद्र सिंह ने समय पर खाना न खाने पर डांटा तो नाराज बेटे ने मानसरोवर पार्क में जाकर सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह शव पार्क में पड़ा मिला। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सलारा मोहल्ला निवासी प्रिंस ने बताया कि वे दो भाई हैं। छोटा भाई कपिल आठवीं की पढ़ाई के बाद घर पर ही था। फिलहाल, मोहल्ले में ही पतंग बेचने की दुकान कर रखी थी। कपिल कई बार घर से बाहर चला जाता था। दूसरे दिन वापस आ जाता था। कभी दोस्त के घर सो जाता था।
समय पर खाना न खाने के कारण कपिल को पिता भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया। उन्होंने सोचा वापस आ जाएगा लेकिन देर शाम तक नहीं आया। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। रातभर उसे तलाश करते रहे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि मानसरोवर पार्क में युवक का शव पड़ा है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को साथ लेकर मौके पर पहुंची। मुंह के बल पड़े युवक की जेब से सल्फास की डिब्बी मिली। इसमें तीन गोलियां थीं। शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं था।
कॉल करने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों से पूछताछ व घटनास्थल को देखते हुए कहा जा सकता है कि युवक ने सल्फास निगलकर जान दी है।