फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   father said - Suicide note should not be written by my daughter, check with Madhuban Lab

पिता बोला- सुसाइड नोट पर लिखावट मेरी बेटी की नहीं, मधुबन लैब से हो जांच

Thu, 04 Jun 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
father said - Suicide note should not be written by my daughter, check with Madhuban Lab
पीजीआईएमएस बीडीएस इंटर्न छात्रा एवं पानीपत के उत्तम नगर की रहने वाली 23 वर्षीय कुनिका सेठी के पंखे पर चुन्नी पर फंदा लगा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। छात्रा के पिता राजकुमार सेठी ने बताया कि सुसाइड नोट पर लिखी लिखावट उसकी बेटी की नहीं है, इसकी मधुबन लैब में जांच करवाई जाए। इसके अलावा मंगलवार सुबह से शाम घटना के वक्त की हॉस्टल कैंपस की गैलरी में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की जाए। देखा जाए कि उसकी बेटी से उस दिन कौन-कौन मिला, उसकी मूवमेंट क्या थी। बेटी के मोबाइल फोन का पूरा डाटा खंगाला जाए, जिससे उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो सके। इस पर पीजीआई थाना पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बेटी को खुशी-खुशी छोड़कर आया था रोहतक, नहीं थी कोई परेशानी
पिता राजकुमार सेठी ने बताया कि वह दो हफ्ते पहले ही उसकी बेटी को रोहतक पीजशीआईएमएस छोड़कर आए थे। पिता ने बताया कि कुनिका की बड़ी बहन व छोटा भाई है। घर पर कोई किसी तरह की समस्या नहीं थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह फरवरी माह से डिप्रेशन में थी, जिस बारे में उसने सभी परिचितों को बताया है। जबकि राजकुमार ने बताया कि ऐसी कोई बात कुनिका ने घर पर नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed