फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fashion trends shift for Rakhi; *Farshi* salwar becomes a favorite among women

Rohtak News: राखी पर बदला फैशन का अंदाज, फरसी सलवार बनी महिलाओं की पसंद

Fri, 28 Aug 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fashion trends shift for Rakhi; *Farshi* salwar becomes a favorite among women
-फोटो 84 : बहादुरगढ़ के मेन बाजार में स्थित एक दुकान पर सजे सूट। संवाद - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
बहादुरगढ़। रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में खूब रौनक रही। शहर में गिफ्ट हैंपरों के साथ-साथ कपड़ों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने रक्षाबंधन के लिए परिधानों की जमकर खरीदारी की। इस बार पारंपरिक पंजाबी सूट और साड़ियों के साथ फरसी सलवार सूट भी महिलाओं की पसंद बने रहे। फरसी सलवार अपने लंबे और घेरदार डिजाइन के कारण सामान्य सलवार से अलग दिखाई देती है। फैशन के दौर में इस तरह के सूट को राखी के लिए ट्रेंडिंग विकल्पों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


हल्के रंग और कढ़ाई वाले डिजाइन पसंद
मेन बाजार में बुटीक संचालक अंजू का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं ऐसे परिधानों को पसंद कर रही हैं, जिनमें पारंपरिकता के साथ आधुनिक अंदाज भी नजर आए। फरसी सलवार के साथ छोटे कुर्ते, अनारकली और कढ़ाई वाले कुर्ते खूब पसंद किए जा रहे हैं। सफेद, पेस्टल, गुलाबी, पीच, हरे और पीले रंगों के सूट त्योहार के लिए खास विकल्प माने जा रहे हैं। इनकी कीमत एक हजार रुपये से पांच हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


फरसी सलवार की खासियत उसका फ्लोर-लेंथ और घेरदार लुक है। इसे साधारण कुर्ते के साथ भी पहना जा सकता है, जबकि कढ़ाईदार दुपट्टा और पारंपरिक आभूषण इसके लुक को और निखारते हैं। उनका कहना है कि इस तरह के परिधानों की खरीदारी के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में बढ़ी सूट की मांग
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजारों में काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। बहादुरगढ़ में दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। रेलवे रोड के दुकानदार पुरुषोत्तम और सोनू आहूजा ने कहा कि ग्राहक राखी के लिए ऐसे सूट तलाश रहे हैं, जिन्हें त्योहार के साथ-साथ अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में भी पहना जा सके। फरसी सलवार सूट इसी वजह से महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इस बार राखी के फैशन में पारंपरिक परिधानों की मांग अधिक है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के बीच जयपुरी साड़ी और पंजाबी सूट की भी अधिक डिमांड है।


दुपट्टा और ज्वेलरी से पूरा हो रहा लुक
फरसी सलवार सूट के साथ महिलाएं हल्के वर्क वाले दुपट्टे, झुमके, चूड़ियां और छोटी बिंदी जैसे पारंपरिक एक्सेसरीज को पसंद कर रही हैं। हेवी वर्क वाले कपड़ों और आभूषणों के बजाय सूट के डिजाइन के अनुरूप सीमित आभूषण रखने से लुक आकर्षक दिखाई देता है। यही वजह है कि बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रही महिलाओं की नजर अब सामान्य सलवार सूट के साथ-साथ घेरदार और पारंपरिक अंदाज वाले परिधानों पर भी टिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed