फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer's vote was cast even before postal ballot, Lata is disappointed

Rohtak News: पोस्टल बैैलेट से पहले ही डल गया किसान का वोट, मायूस लाैटा

Sun, 26 May 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer's vote was cast even before postal ballot, Lata is disappointed
झज्जर। लोकसभा चुनाव के दाैरान कुछ बूथ पर पहले से ही वोट डलने के मामले भी देखे गए। झज्जर शहर में एक किसान का वोट एक सप्ताह पहले ही किसी सरकारी कर्मचारी ने डाल दिया। एक मतदाता को वोटर स्लिप मिलने के बावजूद वोटर लिस्ट में उसका नाम नहीं मिला और उसे मायूस लाैटना पड़ा।
विज्ञापन

घोसियान मोहल्ला निवासी जोगेंद्र पेश से किसान है। जोगेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह शनिवार को वोट डालने बूथ नंबर-85 पर गया था। वहां जाकर पता चला कि उसका वोट तो एक सप्ताह पहले डाल दिया गया है। जब उसने मना किया तो उसे वोट नहीं डालने दिया गया। जब उसने मतदाता सहायता केंद्र पर मदद मांगी तो मतदाता सूची चेक की गई तो उसके उसके नाम व फोटो के सामने मोहर लगी हुई थी, जिसमें उसका मत डला हुआ था। जोगेंद्र ने कहा कि उसके पूरे परिवार में आज तक किसी की सरकारी नौकरी नहीं है।उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने कहा कि जब उसे सरकारी कर्मचारी मानकर वोट डालने से वंचित किया गया है तो उसे सरकारी नाैकरी भी मिलनी चाहिए?
विज्ञापन


झज्जर निवासी रघुबीर सिंह शनिवार को मतदान नहीं कर सके। वह छावनी मोहल्ला के राजकीय प्राइमरी स्कूल में मतदान के लिए गए थे, लेकिन जब उनका नंबर आया तो पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने बताया कि उसका नाम वोटर लिस्ट में ही नहीं है और उसे बाहर भेज दिया। वह बीएलओ के पास गया तो बीएलओ ने कहा कि जब स्लिप है तो नाम भी होना चाहिए, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसे बाहर भेज दिया गया और मतदान से वंचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed