फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers took over the highway, ragani program with strike-demonstration

किसानों ने हाईवे पर कब्जा जमाया, धरना-प्रदर्शन के साथ चला रागनी कार्यक्रम

Sun, 13 Dec 2020 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers took over the highway, ragani program with strike-demonstration
मकड़ौली टोल प्लाजा पर कब्जा कर घरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RohtakCity
रोहतक। किसानों के आह्वान पर शनिवार को जिले के मकड़ौली, रोहद टोल फ्री कराए गए। आठ घंटे तक आंदोलनकारी हाईवे पर कब्जा करके बैठ गए। धरना प्रदर्शन के साथ किसानों का रागनी कार्यक्रम चलता रहा। टोल की दो कैश लेन से फ्री में वाहन गुजरने दिए गए, बीच की लेन में किसान जमे रहे। वहीं मदीना टोल प्लाजा पर किसानों ने हंगामा भी किया। मकड़ौली में करीब 350 वाहन फ्री में गुजरे, टोल प्रबंधन का कहना है कि इस प्रदर्शन से टोल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं रोहद टोल प्लाजा पर करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

किसानों ने शनिवार को टोल फ्री डे के माध्यम से कृषि कानूनों के विरोध का आह्वान किया था। सुबह साढ़े 9 बजे तक मकड़ौली टोल पर टोल भर कर वाहन चालक गुजरे। इसके बाद स्थानीय गांवों के लोगों सहित अन्य लोग टोल पर पहुंचे। जहां पहुंच कर लोगों ने टोल अधिकारियों ने टोल फ्री करने की बात कही। टोल हटाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों को उपेक्षित कर दिया है। जब तक किसानों की सभी मांगे पूरी नहीं हो जातीं तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। अभी एक दिन के लिए टोल बंद किया गया है, यदि किसानों की मांगे नहीं मानी जाती तो यह धरना स्थायी बंद हो सकता है। हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने कहा कि 14 दिसंबर को दोबारा हजारों किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ राष्ट्रपति को ज्ञापन देने जिला मुख्यालय तक रोड मार्च करेंगे। धामड गांव के वयोवृद्ध सत्यवान ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गठवाला मलिक खाप प्रवक्ता जसबीर सिंह मलिक ने कहा कि यह आंदोलन किसानों की एकता व भाईचारे को भी प्रदर्शित कर रहा है। किसान आंदोलन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के किसानों ने जाति धर्म से परे हट कर अभूतपूर्व शांतिपूर्वक प्रदर्शन की नई इबादत लिख दी है। पूर्व पार्षद सूरजमल रोज का व्यवस्था बनाने में अहम योगदान रहा। अठगामा प्रधान आंनद कलकल, दो जमा पांच आंदोलन के सतवीर हुड्डा, अधिवक्ता अतर सिंह हुड्डा, नरेंद्र बजाड, दिलबाग मक़डोली, निर्मल बल्हारा, सत्यवान नरवाल, राकेश देवी, संदीप हुड्डा, बिट्टू, अनिल नांदल उर्फ बल्लू, कैप्टन जगबीर मलिक, धामड गांव के सरपंच वजीर सिंह, मेहर सिंह नैन, पं ओमप्रकाश, राजेश गढ़ी बोहरिया, अशोक जसिया, वेदपाल नैन, सुलोचना हुड्डा, काला खिडवाली, अनिल नांदल, रामफूल हुड्डा व पप्पू शर्मा उपस्थित रहे। यहीं पर रागनियों का लाइव कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। दिनभर अलग अलग कलाकार आए और अपनी अपनी रागनियों से तीन बिलों पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुलिस ने कई बार स्थिति को संभाला
मौके पर व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने लोगों को कई बार संभाला। इसके बाद जिला प्रशासन सहित अपने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर टोल अधिकारियों ने टोल से वाहन चालकों को लोगों के कहे अनुसार फ्री जाने दिया। यह प्रक्रिया शाम 4 बजे तक यूं ही रही। इसके बाद गुजरने वाले वाहन चालक टोल भर कर अपने अपने गंतव्य तक गए।
-----
गुजरे वाहनों से हुई दिनभर के टर्नओवर की भरपाई
टोल से शाम 4 बजे तक कुल 350 वाहन ही गुजरे। इसके टोल पे को फिर से चालू किया गया। जागरूकता के कारण अन्य दिनों के मुकाबले शनिवार को वाहन चालकों की संख्या टोल पर उतनी नहीं रही। मगर शाम होते होते टोल से बड़े वाहनों के गुजरने की संख्या बहुत ज्यादा पहुंचने लगी। इन बड़े वाहनों से टोल के दिनभर के टर्नओवर की भरपाई हुई। मगर यह टर्नओवर अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ा कम रहा।
- कर्नल वीरेंद्र सिंह शेखावत, सीजेएम, आरपीटीएल।
रोहद टोल पर युवाओं ने की नारेबाजी
फोटो- एमटी- 6 टोल पर किसान रोष प्रकट करते हुए टोल फ्री कराते हुए युवा।
सांपाला (संवाद)। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रोहद टोल प्लाजा को फ्री कराया गया। वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। राष्ट्रीय राजमार्ग रोहद टोल पर सुबह करीब 11 बजे किसान यूनियन के नेता व युवा एकत्रित हुए और टोल को फ्री किया गया। उसके बाद देर शाम तक वाहन चालकों ने बिना टोल दिए फ्री आवागमन किया। टोल अधिकारी ने बताया कि टोल से 24 घंटे में करीब सात-आठ हजार वाहनों का आवागमन होता है। जिससे करीब साढे़ तेरह लाख रुपये टोल के तौर पर जमा होते हैं। कुछ फास्ट टैग से राशि जमा होती है। 30 प्रतिशत वाहन चालक टोल पर कैश देते हैं। शनिवार को कंपनी को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वैसे जिस वाहन पर किसान का झंडा लगा होता है उस पर पहले से ही टोल फ्री निकाला जा रहा था।
-----
मदीना टोल पर किया किसानों ने प्रदर्शन
एमटी-10
महम (संवाद)। आखिल भारतीय किसान सभा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदीना टोल पर पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी व किसान नेता प्रेम सिंह सिवाच की अध्यक्षता में जनता के लिए टोल को फ्री खुलवाया गया। विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि तीन कृषि विरोधी कानून तुरंत वापस लिए जाने चाहिए तथा बिजली विधेयक 2020 को भी रोका जाए वापस किया जाए बीच-बीच में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान एकता जिंदाबाद सभा का संचालन किसान सभा के जिला कोषाध्यक्ष बलवान सिंह ने किया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा और किसानों ने चाय पानी इत्यादि की व्यवस्था संभाली। साथ ही 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे हुडा सिटी पार्क रोहतक पहुंचने का आह्वान किया। अध्यक्ष प्रेम सिंह ने समापन की घोषणा की।

----
महिला समिति ने किया रिलायंस फ्रैश पर प्रदर्शन
फोटो-
रोहतक। जनवादी महिला समिति की जिला इकाई ने रिलायंस फ्रैश पर प्रदर्शन करते हुए उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया। रोष स्वरूप कुछ उत्पादों को भी जलाया गया। यहां सभी ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। इससे पूर्व समिति की कार्यकर्ता सुबह मानसरोवर पार्क के पास इकट्ठा हुईं और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, जिला अध्यक्ष राजकुमारी दहिया ने किया। प्रदर्शनकारियों में जनवादी महिला समिति की राज्य सह सचिव अंजू, रोहतक जिला प्रभारी शीलावती, कार्यकारी अध्यक्ष अनीता सांपला, मुनमुन हजारिका, मीनाक्षी, गायत्री, होशियारी, फूल फौगाट, पूनम चीना, आदित्य, संदीप शामिल रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed