फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers suffering from waterlogging demanded compensation and demonstrated

Rohtak News: जलभराव से पीड़ित किसानों ने मांगा मुआवजा, प्रदर्शन किया

Mon, 11 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers suffering from waterlogging demanded compensation and demonstrated
सोनीपत स्टैंड पर किसानों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान सभा के सदस्य व ​किसा
रोहतक। जलभराव से पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर मानसरोवर पार्क से लेकर उपायुक्त कार्यकाल तक प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जल्द क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा महम ब्लॉक, कलानौर व सांपला के दर्जनों गांवों के हजारों एकड़ फसलों में जलभराव भारी नुकसान पहुंचा है। किसान खेतों में धान की पौध लगा चुका था। 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक खर्च कर चुका था। बाजरा, कपास, ज्वार व गन्ना आदि फसलें भी जलभराव की चपेट में आ गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में पानी भरे एक माह से ज्यादा हो गया लेकिन प्रशासन, सरकार की ओर से पोर्टल नहीं खोला गया तो किसान मुआवजा पाने से वंचित हो जाएंगे। किसान सभा ने प्रशासन से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए रोहतक आ रहे मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों को मिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान प्रीत सिंह व राज्य महासचिव सुमित दलाल ने बताया कि जलभराव के चलते बर्बाद हुईं फसलों का 40 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। बीमा क्लेम दिलवाया जाए।

पानी की निकासी के प्रबंध मोटर, पंप सेट, बिजली ट्रांसफाॅर्मर व पाइप आदि से किए जाएं। प्रदर्शन के दौरान राय सिंह नेहरा, जितेंद्र सिवाच, हरिओम सिवाच, शमशेर, प्रदीप, जयवीर, बारू, वेदपाल, तकदीर, नफे सिंह, अंकित चुलाना, ओम सिंह हुड्डा, रवि, राज सिंह, चंद्रभान व अत्तर सिंह आदि शामिल रहे।

सोनीपत स्टैंड पर किसानों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान सभा के सदस्य व किसा

सोनीपत स्टैंड पर किसानों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान सभा के सदस्य व किसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed