{"_id":"6632d352213dd82e7307a604","slug":"farmers-should-take-bill-while-purchasing-certified-crop-seeds-rohtak-news-c-17-roh1020-414179-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किसान प्रमाणित फसल का बीज खरीदते समय लें बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किसान प्रमाणित फसल का बीज खरीदते समय लें बिल
Thu, 02 May 2024 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 02 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने जिला के किसानों का आह्वान किया है कि वे फसल का प्रमाणित बीज खरीदते समय बीज विक्रेता से बिल अवश्य लें। यदि कोई लाइसेंस धारक बीज विक्रेता बिल देने में आनाकानी करता है या बीज की थैली पर अंकित खुदरा मूल्य से अधिक मूल्य वसूल करता है, तो उसकी शिकायत कृषि व किसान कल्याण विभाग के स्थानीय कार्यालय में करें। संबंधित बीज विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से गुणवत्ता के बीज सुनिश्चित करने के लिए बीज विक्रेताओं की दुकानों से 20 नमूने एकत्रित किए गए, जिन्हें जांच के लिए राज्य की विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा।
विज्ञापन