फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers' protest against the lathi-charge on students.

Rohtak News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Jul 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest against the lathi-charge on students.
09-रोहतक के भाजपा कार्यालय मंगल कमल के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते संयुक्त किसान मोर्चा क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में किसान नेता सुमित दलाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस देश में पुलिस राज स्थापित कर दिया है।
राजीव गांधी स्टेडियम स्थित भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, किसान मजदूर मोर्चा, किसान प्रतिष्ठा मंच, भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों की ओर से नीट मामले में कार्रवाई व आवाज उठाने पर लाठीचार्ज करने के मामले में भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। सुमित दलाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आवाज उठाता है तो उसके घर पुलिस पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन हमलों से हम डरेंगे नहीं चाहे गिरफ्तारी ही क्यों न हो। दलाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मांगें पूरी की जाएं। सरकार किसानों और छात्रों दोनों की आवाज दबाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि खेती की बढ़ती लागत, बीमा, सब्सिडी और ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली जैसे मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर किसान प्रीत सिंह, कमलेश सिवाच, सुशीला, मोनिका, राय सिंह, नफे सिवाच, जयप्रकाश हुडा, सुरेंद्र रिठाल, शमशेर सिवाच, संदीप मोखरा, राकेश मलिक, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed