फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers insisted on the demand for compensation and crop insurance

Rohtak News: किसानों ने मुआवजे और फसल बीमा की मांग पर दिया जोर

Wed, 12 Mar 2025 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers insisted on the demand for compensation and crop insurance
11सीटीके22...डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करता संयुक्त किसान मोर्चा। स्रोत: संवाद
रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने फसल खराबे के लंबित मुआवजे, पिछले साल के मुआवजे स्वीकृत करने, फसल खराबे का पिछले साल का बीमा क्लेम देने और नहरों में पानी की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले किसान मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और सभा की। किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह, भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान रणधीर धामड़ और उप प्रधान राजा ने संयुक्त रूप से सभा की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र भी सौंपा। इसमें गेहूं की फसल पर बोनस देने, राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति का विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर रद्द करने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने और एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग की गई। इस मौके पर एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि अगले 10 दिन में सभी के मुआवजे वितरित किए जाएंगे और एक हफ्ते में संबंधित अधिकारियों के साथ किसान प्रतिनिधिमंडल की बातचीत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed