{"_id":"6731245461b6691ff608af75","slug":"farmers-income-will-increase-through-farming-and-vegetable-production-dr-rajgir-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-110985-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी व सब्जी उत्पादन से किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी: डॉ. राजेन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी व सब्जी उत्पादन से किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी: डॉ. राजेन्द्र
Mon, 11 Nov 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
बादली। बागवानी जागरूकता अभियान के तहत मुनीमपुर गांव में शिविर का आयोजन किया, जिसमें किसानों ने भाग लिया। शिविर में जिला उद्यान अधिकारी डाॅक्टर राजेन्द्र सिंह ने किसानों से अन्य फसलों के अलावा बाग एवं सब्जी फसल लगाने के प्रति रुझान बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि बाग एवं सब्जी फसलों से अन्य फसलों की तुलना में अधिक आय प्राप्त होती है। बागवानी विभाग की ओर से नये बागों हेतू 43 हजार रुपये प्रति एकड़ व मसालों की खेती पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़, फूलों की खेती पर चार हजार से 64 सौ रुपये प्रति एकड़ एवं एकीकृत सब्जी उत्पादन के लिए 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जा रही है। बागों में मुख्यत अमरूद, सिटरस एवं बेर के बागों के पौधा रोपण पर सहायता प्रदान की जा रही है।
अनुसूचित जाति के किसानों हेतु बांस के सहारे सब्जी की खेती, एकीकृति सब्जी उत्पादन, मशरूम ट्रे व मशरूम झोपड़ी मद में 85 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। लाभार्थी को स्कीम का लाभ लेने हेतु हार्टनेट पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करते हुए मेरी फसल मेरा ब्यौरा के विवरण सहित सभी दस्तावेज उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।