फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers fear floods, officials claim to clean drains by June 30

Rohtak News: किसानों को बाढ़ का डर, अधिकारियों का 30 जून तक ड्रेन की सफाई का दावा

Fri, 28 Jun 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 28 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers fear floods, officials claim to clean drains by June 30
महम। महम व लाखनमाजरा ब्लॉक में जलभराव न हो, इसके लिए सिंचाई विभाग ने 30 जून तक ड्रेन की सफाई का दावा किया है।
विज्ञापन

विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा का कहना है कि पाइप बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। ड्रेन के अंतिम छोर पर लगे पंप ठीक से कार्य कर रहे हैं, इसलिए ड्रेन पर लगने वाले गांवों को बाढ़ का खतरा नहीं है। ज्यादा बारिश होने पर किसी गांव में जरूरत पड़ी तो तुरंत राहत कार्य चालू किए जा सकते हैं। पिछले कुछ सालों से महम क्षेत्र के गांव लाखनमाजरा, बैंसी, अजायब, निंदाना, मोखरा,बहलबा व भैणी सुरजन आदि में बारिश का पानी बाढ़ का कारण बनता रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए किसानों की मांग के अनुसार विभाग द्वारा प्रबंध किए गए हैं।

बहलबा में बेरी रोड के साथ हर साल होता है जलभराव
विभाग के इतने दावों के बावजूद किसानों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। इसी को लेकर बहलबा गांव के कुछ किसानों ने विभाग से उनके खेतों में से पाइप दबाने की मांग की है। किसान विनय अहलावत, सतबीर, उमेश, अंकित, अन्नू, राहुल, ज्योति आदि का कहना है कि उनके बहलबा गांव में बेरी रोड के साथ पेट्रोल पंप के पास हर साल जलभराव होता है। उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों से पाइप दबाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed