{"_id":"606b67b08ebc3e8d320f4e52","slug":"farmers-encircle-the-fci-office-rohtak-news-rtk60312116","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने एफसीआई दफ्तर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य । संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
किसानों ने आरोप लगाया है कि तीन कृषि कानूनों के जरिये खेती और मंडी तबाह करने के बाद अब भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) सरकार के निशाने पर है। एफसीआई को तोड़ने के विरोध में किसान संगठनों ने सोमवार को झंग कॉलोनी स्थित एफसीआई दफ्तर का घेराव किया। निगम के जिला मैनेजर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने छत्तीसगढ़ में नक्सल हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
किसान पहले मानसरोवर पार्क में इकट्ठे हुए और करीब साढ़े 11 बजे वहां मार्च करते हुए झंग कॉलोनी की तरफ बढ़े। पुलिस मानसरोवर पार्क में थी, एफसीआई दफ्तर के आसपास भी काफी फोर्स थी, बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। एफसीआई के कर्मचारियों ने भी अंदर से ताला लगाकर गेट बंद कर रखा था। वहां पहुंच कर किसानों ने धरना दिया। इस दौरान विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने धरने को संबोधित किया। किसान सभा के इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की मांगो के प्रति तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। किसान खेती बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं पर सरकार को किसानों, मजदूरों के बजाय कारपोरेट घरानों की चिंता है। इसलिए कानून बनने से पहले ही अंबानी को साइलो के लिए जमीन दे दी गई। केंद्र की शांता कुमार कमेटी ने एफसीआई खत्म करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को तहस-नहस करने और कारपोरेट को किसानों से खुली लूट करने की सिफारिश की है। उन्हीं सिफारिशों का नतीजा है कि सरकार एफसीआई सहित प्रमुख खरीद एजेंसियों बंद करने जा रही है। कृषि कानूनों के खिलाफ और एमएसपी की गारंटी के लिए किसान कई माह से लड़ रहे हैं। वहीं 300 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं पर मोदी सरकार आंदोलन कुचलना चाहती है। इसी के विरोध में एफसीआई पर धरना दिया गया। धरने को किसान सभा के प्रीत सिंह, भाकियू के जयभगवान अहलावत, भाकियू (किसान सरकार) के वीरेंद्र हुड्डा, भाकियू (अंबावता) के अनिल नांदल, हरियाणा पंजाब एकता मंच के सतीश राणा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।