Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers are incurring losses of up to 600 rupees per quintal.

Rohtak News: किसानों को एक क्विंटल पर हो रहा 600 रुपये तक का घाटा

Thu, 16 Oct 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers are incurring losses of up to 600 rupees per quintal.
6-मंडी परिसर में शेड के बाहर रखे धान के बैग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मंडी मेें धान की आवक बढ़ने से किसानोंं की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को खरीद बाधित रहने की वजह से किसानों को ओने-पोने दामों में धान बेचनी पड़ी। बुधवार को धान मिलर्स ने खरीदी और खरीद क्षमता को बढ़ाया गया है। नए मिल खरीदार आने की भी उम्मीद है।
मंडी में बुधवार को 2156 क्विंटल धान की आवक हुई जबिक 7525 क्विंटल धान की खरीद हुई। अब तक करीब 52567 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। मंडी में लगभग 76505 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। 3250 क्विंटल धान की उठान हुई।
विज्ञापन

बारिश की मार के बाद धान पर पानी लगने से उसके रंग के कारण किसानों की फसल को खरीदने से इंकार किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को ओने-पोने दामों में आढ़तियों को फसल बेचनी पड़ रही है। जबकि सरकारी रेट 2389 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों कहना है कि फसल में नमी सही होने के बाद भी किसानों को घाटे में फसल बेचनी पड़ रही है। अगर ऐसा ही चला तो पेट्रोल लाकर धान को आग लगानी पड़ेगी। सरकार को इसका समाधान करना चाहिए। धान की धीमी उठान के कारण मंडी परिसर में शेड के बाहर ही धान के बैग रखे हैं। ये बारिश आने पर भीग सकते हैं। इस कारण किसानों को भी मंडी की सड़कों पर धान उतारनी व फैलाकर सुखाना पड़ रहा है।
----
चार दिन से मंंडी में धान पड़ी है। बुधवार को खरीद ही बंद हो गई। आढ़ती को 1800 में ही धान बेचनी पड़ी। सरकारी रेट पर ही धान बिकनी चाहिए।- कप्तान, कबूलपुर
--------
सरकारी रेट में धान नहीं बिक रही है। धान में 17 प्रतिशत नमी होते हुए भी मनमाने रेट में धान खरीद रहे हैं। 2000 में धान बेचनी पड़ रही है। - ढिल्लू, बालंद

--------
दो दिन से पीआर धान मंडी में पड़ी है। दो से तीन दिन ऐसे ही चला तो पेट्रोल लाकर धान को आग लगानी पड़ेेगी। सरकार को कदम उठाना चाहिए। - रमेश, कबूलपुर

किसानों की फसल को गुणवत्ता व नमी को देखते हुए ही खरीदा जा रहा है। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं।- मुकेश, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान
-----
हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन की क्षमता 2000 क्विंटल की बढ़ाई गई है। इसके बाद नए मिलर्स धान की खरीद करेंगे। ये फतेहाबाद और करनाल आ सकते हैं। -रोहतास दहिया, डीएम हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed