{"_id":"6792adb217d3179d3a0243de","slug":"farmers-and-laborers-will-take-out-tractor-parade-rohtak-news-c-17-roh1019-586922-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान-मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान-मजदूर
विज्ञापन
23महम 02 : बैठक करते किसान नेता। संवाद23 महम 02 : बैठक करते किसान नेता। संवाद
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन की लंबित मांगों को लेकर शहर में अनाज मंडी से लेकर दिल्ली बाईपास तक बाइक व ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। वहीं, परेड की तैयारी को लेकर किसान सभा ने कई गांवाें का दौरा भी किया।
किसान सभा राज्य महासचिव सुमित दलाल ने बताया कि किसान आंदोलन के 13 माह तक के चलने के बाद केंद्र सरकार को तीन कृषि कानून रद्द करने पड़े, लेकिन अब दोबारा से इन्हीं कानूनों को नई कृषि व्यापार नीति के माध्यम से लागू कर रही है। इसके चलते आने वाले समय में सरकारी मंडियां बंद हो जाएंगी और प्राइवेट मंडियां स्थापित की जाएंगी। इस नई नीति में कहीं भी किसानों को एमएसपी देने का जिक्र नहीं है। उल्टे किसानों की जमीनों को हथियाने के लिए कॉर्पोरेट खेती को बढ़ावा देने का नियम बना दिया गया। बिजली कानूनों के माध्यम से स्मार्ट मीटर पर लगाए जाने की योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है, इसलिए इन लंबित मांगों को हल करवाने के लिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष की भांति किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर उतरेंगे।
यह रहेगा रूट
किसान सभा के नेताओं ने बताया कि रोहतक में किसान अनाज मंडी से एकत्रित होकर, भिवानी चुंगी, पुराना बस स्टैंड, भिवानी स्टैंड होते हुए दिल्ली बाईपास पर इस परेड का समापन करेंगे। इस दौरान किसानों ने सुनारिया, बलम, ककराना, मढ़ौधी, मायना, शिमली गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार तुरंत आंदोलनरत किसान नेताओं से बातचीत करें : बलवान सिंह
महम। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किसान संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील प्रधान राय सिंह नेहरा ने की। बैठक में किसान मोर्चा, सीटू, खेत मजदूर यूनियन, भवन निर्माण कामगार यूनियन सहित अन्य नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में 26 जनवरी के दिन प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर चर्चा की गई। किसान सभा के जिला सचिव बलवान सिंह ने ट्रैक्टर परेड व किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए सरकार से मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत आंदोलनरत किसान नेताओं से बातचीत करें। 57 दिन से अनशन पर बैठे किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की विशेष रूप से देखभाल करे। अनशन को समाप्त कराने की दिशा में बातचीत करें। बैठक में किसान नेता अतर सिंह सीसर, चंद्रभान सीसर, खेत मजदूर यूनियन नेता रामचंद्र बैंसी, किसान नेता महेंद्र सिंह बहलबा, अजमेर सिंह अहलावत, रमेश कुमार सीसर, सीटू नेता सत्यनारायण किशनगढ़, किसान नेता बलवान सिंह भराण, जयपाल सैमाण, उमेद सिंह गिल खरैंटी, उमेद सिंह सिवाच शामिल हुए। संवाद