{"_id":"69d6ba6b95d96d88e60f1110","slug":"farmers-allege-that-officials-showed-the-land-in-the-name-of-the-company-rohtak-news-c-17-roh1020-836820-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किसानों का आरोप, अधिकारियों ने कंपनी के नाम दिखा दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किसानों का आरोप, अधिकारियों ने कंपनी के नाम दिखा दी जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साझी खेवट पर कब्जे के मामले को लेकर पहरावर में किसानों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि उनको बिना नोटिस दिए अधिकारियों ने एक कंपनी के नाम जमीन दिखा दी है।
जमीन विवाद के चलते यह मामला सीएम दरबार भी पहुंचा है। किसानों ने अधिकारियों पर कंपनी से मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। किसान गांव में साझी खेवट की जमीन पर कब्जे के मामले में धरने पर बैठे हैं।
किसानों ने बताया कि जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। किसान संजय व अन्य ने बताया कि एक कंपनी ने गांव के कुछ लोगों से 10 एकड़ जमीन खरीदी। किसानों का आरोप है कि कंपनी ने जमीन एक जगह दिखाई जबकि किसानों को नोटिस जारी नहीं किए।
विज्ञापन
किसानाें को बिना नोटिस दिए ही खेवट अलग करना अधिकारियों और कंपनी की मिलीभगत को दर्शाता है। इसके समाधान के लिए किसान रोहतक रिंग रोड बाईपास पहरावर में खेत में टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं।