{"_id":"6772fd06944f4259c00d7c65","slug":"farmers-accused-of-giving-urea-to-their-loved-ones-rohtak-news-c-17-roh1020-571915-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किसानों ने चहेतों को यूरिया देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किसानों ने चहेतों को यूरिया देने का लगाया आरोप
Tue, 31 Dec 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
महम ट्रक में लदे खाद के बैग दिखाते किसान। संवाद
खंड के किसानों ने यूरिया नहीं मिलने पर साेमवार को हैफेड बिक्री केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। किसानों ने यूरिया की कमी पर नाराजगी प्रकट करते हुए सरकार व प्रशासन से समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया मुहैया कराने की अपील की। बिक्री केंद्र के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।
किसान कुलदीप, अजय, चांद, बिजेंद्र, संजय, पंजाब खेड़ी का कहना है कि बिक्री केंद्र के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते यूरिया की कमी बनी हुई है। किसान को दस बैग यूरिया के साथ एक नैनो यूरिया खरीदना जरूरी किया गया है। इसकी कीमत 225 रुपये है। किसानों ने आरोप लगाया है कि यूरिया दूसरी जगह पर भेजा जा रहा है, इसलिए यहां कमी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने कहा कि सुबह 1100 बैग यूरिया महम पहुंची। बिक्री केंद्र ने पहले ही अपने चहेतों की पर्ची काटी हुई थी। यूरिया वितरण होने लगी तो मात्र 50 किसानों को पर्ची दी गई, जबकि वहां खड़े ट्रकों में खाद के बैग बाहर भेजे जा रहे थे। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं में यूरिया डालना जरूरी है। ऐसा नहीं होने से फसलों में काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
हैफेड बिक्री केंद्र के मैनेजर जय सिंह का कहना है कि बाहर भेजी जाने वाली यूरिया पैक्स की थी। यहां के लिए जितनी यूरिया आई थी, उसका वितरण यहीं किया गया है। दूसरी जगह पर कहीं भी पर्ची नहीं काटी गई हैं। वंचित रहने पर किसान आरोप लगा रहे हैं। किसानों को यूरिया की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए और यूरिया की मांग की गई है। मंगलवार को यूरिया वितरण होने की उम्मीद है।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद