फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer warriors will become the sentinels of All India Kisan Congress: Akhilesh Shukla

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रहरी बनेंगे किसान योद्धा : अखिलेश शुक्ला

Thu, 28 Mar 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmer warriors will become the sentinels of All India Kisan Congress: Akhilesh Shukla
सांपला। भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की वीरवार को बैठक हुई। भारतीय किसान कांग्रेस के वाइस चेयरमैन व हरियाणा के प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में किसान और मजदूरों पर जुल्म ढाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे में किसान कांग्रेस ने फैसला लिया है कि हर लोकसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान योद्धा बनाए जाएंगे, जो किसान-मजदूरों के प्रहरी बनेंगे। किसान योद्धा घर-घर जाकर सरकार की पोल खोलने के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने किसानों के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों के लिए एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की गारंटी देने की अहम घोषणा की है, जिससे किसानों में भारी उत्साह है। किसान न्याय गारंटी के तहत कृषि सामग्रियों पर से जीएसटी हटाया जाएगा। कृषि ऋण माफी निर्धारित करने के लिए आयोग की स्थापना की जाएगी। इसके साथ किसानों के हित के लिए आयात- निर्यात नीति का निर्धारण किया जाएगा। इन सब गारंटियों को किसान योद्धा हर घर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा के सह प्रभारी और पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने कहा कि तेरह महीने तक चले किसान आंदोलन में हरियाणा ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी और केंद्र सरकार को तीन काले वापिस लेने को बाध्य कर दिया था। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी अनंत दहिया, ओमप्रकाश खत्री, राजू मान, आजाद सिंह मलिक, धीरज गाबा, सतबीर खटाना, रवीना कुमारी, सत्यवीर झुकिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed