फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   farmer stole the electricity

एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी

Sat, 30 Nov 2013 10:55 PM IST
झज्जर/ब्यूरो।
झज्जर/ब्यूरो। Updated Sat, 30 Nov 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
farmer stole the electricity
गांव बाघपुर में बिजली विभाग के स्टाफ के साथ एक व्यक्ति ने न सिर्फ हाथापाई की बल्कि उनके हाथों से बिजली चोरी करने वाला तार भी छीन लिया।
विज्ञापन


विभाग के एसडीओ ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को बेरी बिजली विभाग के जेई राजेंद्र, प्रवीण जिले सिंह को सूचना मिली थी कि उपमंडल के गांव बाघपुर में खेतों में एक व्यक्ति बिजली की चोरी कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद विभाग हरकत में आ गया। विभाग के सभी कनिष्ठ अभियंता विभाग के ही अन्य लाइनमैन और एनएम के साथ बाघपुर पहुंचे और कृष्ण नामक व्यक्ति को ट्यूबवेल पर बिजली की चोरी करते हुए पाया।
विज्ञापन


विभाग के इन कर्मचारियों ने चोरी करने वाली तार को उतार कर जब अपने कब्जे में लिया तो उसी समय कृष्ण आवेश में आ गया और उसने विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं उसने धक्कामुक्की करने के बाद कर्मियों से चोरी करने वाली तार भी छीन ली। इसके कारण कर्मचारियों को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।

मामले में विभाग के एसडीओ सुरेश हुड्डा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में सरकारी काम में बाधा डालने के साथ-साथ बिजली की चोरी करने का मामला दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed