फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer dies due to drowning in Johad in Gharonthi

घरौंठी में किसान की जोहड़ में डूबने से मौत

Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to drowning in Johad in Gharonthi
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी में खेत से लौट रहे किसान बिजेंद्र सिंह (50) की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

घरौंठी गांव निवासी जयकरण ने बताया कि उसका भाई बिजेंद्र सिंह शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वह वीरवार शाम खेत से आवारा पशुओं को भगाने के लिए गांव से दो खेत में गया था, लेकिन काफी देर तकनहीं लौटा। इसी बीच एक महिला ने बताया कि जोहड़ किनारे कुछ आवाज सुनाई दी थी। वहां जाकर देखा तो बिजेंद्र सिंह तालाब में गिरा मिला। आशंका है कि वह पेशाब करने के लिए किनारे पर गया था, जहां संतुलन बिगड़ने से तालाब में गिर गया। परिवार में बिजेंद्र के दो लड़के व पत्नी हैं। मृतक के भाई ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को बिजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed