फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   family of archers, all unmistakable target, sports in rohtak

मिलें तीरंदाजों के परिवार से, निशाना सभी का अचूक

Wed, 07 Sep 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 07 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
family of archers, all unmistakable target, sports in rohtak
तीरंदाजों का परिवार - फोटो : अमर उजाला
हिसार जिले में एक परिवार ऐसा है, जिसे लोग अब तीरंदाजों का परिवार कहने लगे हैं। इस परिवार में पिता, दो बेटियां और चारों ही तीरंदाज हैं। सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज और निशाना भी अचूक। अपने अचूक निशाने के कारण ही वे एशिया कप समेत कई जगह मेडल जीत चुके हैं। अब बहन-भाई चीन में होने वाले एशिया कप में निशाना लगाने के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


हिसार के सेक्टर 13 में रहने वाले विक्रम सिंह धायल इस समय सेना में कर्नल हैं। वे तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और सेना में तीरंदाजी कोच हैं। तीरंदाजी से उनको इतना जुड़ाव है कि अपने बेटे दिग्विजय और बेटियों खुशबू व दिव्या को तीरंदाज बनाने की तैयारी कर ली। कर्नल विक्रम कुछ समय पहले तक हिमाचल प्रदेश में तैनात थे और वहीं पर बेटे और बेटियों को प्रैक्टिस कराने लगे।
विज्ञापन


बड़ी बेटी खुशबू 16 साल की उम्र में लगातार दो बार से सब जूनियर में नेशनल चैंपियन है और जूनियर नेशनल में भी 2016 की चैंपियन है। उसने 2016 में एशिया कप बैंकाक में खेलते हुए कांस्य पदक जीता। बेटा दिग्विजय 14 साल की उम्र में 2016 का नेशनल चैंपियन बन गया और वह भी 2016 में एशिया कप में खेला, लेकिन मेडल नहीं जीत सका। बेटा व दूसरी बेटी दिव्या जुड़वा हैं। दिव्या ने 14 साल की उम्र में 2016 के जूनियर में गोल्ड जीता तो सब जूनियर में सिल्वर। अब खुशबू और दिग्विजय दोनों ही चीन में एशिया कप खेलने के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल बताते है कि इस समय उनका तबादला महाराष्ट्र में हो गया है और बेटे व बेटियों को वहीं प्रैक्टिस कराते हैं। लेकिन उनके बेटे व बेटियां आज भी हरियाणा की ओर से खेलती हैं। इनका सपना इन तीनों को ओलंपिक में खेलकर मेडल जीतते हुए देखना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed