फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Family ID became a problem, Creed's site closed for three days, women did road jam

Rohtak News: परिवार पहचानपत्र बना परेशानी, तीन दिन से क्रीड की साइट बंद, महिलाओं ने किया रोड जाम

Tue, 10 Jan 2023 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Family ID became a problem, Creed's site closed for three days, women did road jam
डेयरी मोहल्ले में रोड जाम करतीं महिलाएं। अमर उजाला
रोहतक। नगर निगम में नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) की वेबसाइट तीन दिन से बंद पड़ी है। परिवार पहचानपत्र में आय कम कराने आने वाली महिलाओं ने मंगलवार शाम को डेयरी मोहल्ले में एकत्रित होकर माता दरवाजा-गोहाना अड्डा रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर नायब तहसीलदार बंसीलाल मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। कहा कि वे बुधवार को खुद डिपो पर आकर राशन कार्ड की जांच करेंगे। अगर किसी का गलत कटा है तो उसे ठीक करवाया जाएगा। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने परिवार पहचानपत्र को सरकारी योजनाओं से जोड़ दिया है। अब जो आय परिवार पहचानपत्र में है, उसके आधार पर 1 लाख 80 हजार या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों के ही बीपीएल कार्ड या आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनकी आय परिवार पहचान पत्र में ज्यादा मिली है, उनके कार्ड कट गए हैं। ऐसे में हर रोज सैकड़ों लोग नगर निगम में पहुंच रहे हैं, ताकि दोबारा आवेदन करके आय कम करवा सकें। तीन दिन से क्रीड की वेबसाइट नहीं चल रही है। ऐसे में नगर निगम लोगों के आवेदन व शपथ पत्र ले रहा है। अब तक 2200 आवेदन जमा हो चुके हैं, जिनमें से साइट सही ढंग से न चलने के कारण मात्र एक हजार आवेदन अपडेट किए गए हैं।
विज्ञापन

राशन कार्ड काटकर दो वक्त की रोटी भी छीन ली
डेयरी मोहल्ले में जाम लगाने वाली बुजुर्ग महिला चंद्रमुखी व अन्य महिलाओं ने बताया कि राशन कार्ड पर कुछ अनाज मिल जाता था। अब उसे भी काट दिया गया है। वे नगर निगम में गई, लेकिन वहां बताया गया कि साइट नहीं चल रही। अब कहां जाएं और क्या करें। परेशान होकर सड़क पर आना पड़ा। सरकार से मांग है कि दोबारा उनके राशन कार्ड बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसील व सब्जी मंडी थाना पुलिस पहुंची
उधर, जाम की सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र मौके पर पहुंचे। प्रशासन के आला अधिकारियों से बात की। इसके बाद नायब तहसीलदार बंसीलाल महिलाओं को समझाने आए। महिलाओं ने कहा कि उनके बेवजह राशन कार्ड काट दिए गए। गरीब परिवार किसी तरह राशन लेकर काम चला रहे थे। नायब तहसीलदार ने कहा कि वे बुधवार को खुद राशन डिपो पर आकर जांच पड़ताल करेंगे। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया।
वर्जन-
क्रीड की वेबसाइट में दिक्कत आ रही है। मंगलवार दोपहर बाद साइट रुक-रुक कर चली। अभी तक जमा हुए 2200 फॉर्म को जल्द अपडेट कर दिया जाएगा।
- जगदीश चंद्र, सीपीओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed