फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fake ghee was being made from refined and vegetable ghee, dairy sealed

Rohtak News: रिफाइंड व वनस्पति घी से बना रहे थे नकली घी, डेयरी सील

Thu, 03 Jul 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 03 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fake ghee was being made from refined and vegetable ghee, dairy sealed
रोहतक के महम में नकली देसी घी की डेयरी में कार्रवाई करते अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। कस्बे के सैमाण चुंगी स्थित एक घर में बड़े स्तर पर नकली देसी घी तैयार कर उसे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेचा जा रहा था। सीएम फ्लाइंग व खाद्य एवं औषधि नियंत्रण (एफडीए) विभाग की टीम ने मौके से 2400 लीटर नकली घी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने डेयरी संचालक संजय पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस और एफडीए की टीम ने बुधवार को सैमाण चुंगी के पास एक मकान पर छापा डाला। यहां तीन लोग रिफाइंड व वनस्पति घी से नकली देसी घी बनाते मिले।
सीएम फ्लाइंग से एसआई रामनिवास ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि उजाला नगर निवासी संजय ने बालाजी फूड्स के नाम पर फर्म बना रखी है। मौके पर जाकर देखा तो वहां पर रिफाइंड व वनस्पति घी से नकली घी तैयार करने का पता लगा।
विज्ञापन

एफडीए की टीम से सूचना मिलने पर पुलिस ने 1170 लीटर रिफाइंड व डालडा, 2400 लीटर मिलावटी देसी घी, टिन, डिब्बे, स्टीकर, सोयाबीन का तेल, एक ब्लेंडर मशीन के अलावा तीन अन्य मशीनें बरामद की हैं।

रोहतक के महम में नकली देसी घी की डेयरी में कार्रवाई करते अधिकारी। संवाद

रोहतक के महम में नकली देसी घी की डेयरी में कार्रवाई करते अधिकारी। संवाद

रोहतक के महम में नकली देसी घी की डेयरी में कार्रवाई करते अधिकारी। संवाद

रोहतक के महम में नकली देसी घी की डेयरी में कार्रवाई करते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed