फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ' Faith in themselves , the country will expect golden '

‘खुद पर पूरा विश्वास, देश की उम्मीद को करूंगी स्वर्णिम’ 

Tue, 05 Jul 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 05 Jul 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
' Faith in themselves , the country will expect golden '
निर्मला श्योराण - फोटो : अमर उजाला
रियो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली निर्मला श्योराण के स्वागत में सोमवार को शहरवासियों ने पलक पांवडे़ बिछा दिए। निर्मला का राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहुंचने पर सोमवार को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और मुंह मीठा करवाया गया। इस मौके पर लोगों ने निर्मला से ओलंपिक में गोल्ड जीतने के लिए कहा। निर्मला ने भी गर्मजोशी से भरोसा दिलाया कि वह गोल्ड जीतने में जी-जान लगा देगी और देश की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। 
विज्ञापन


 भिवानी के चहड गांव की रहने वाली एथलीट निर्मला श्योराण दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सीधे राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंची। उनके साथ कोच बिजेंद्र सिंह भी मौजूद थे। यहां पहुंचने पर जिला खेल अधिकारी ओमपति मल्हान, कुश्ती कोच रणबीर ढाका ने उनका स्वागत किया। निर्मला की आरती भी उतारी गई। खिलाड़ियों और अन्य कोच ने निर्मला को फूल माला पहनाई। स्वागत कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू के बड़े भाई आजाद कुंडू और पार्षद के बेटे संजय कुंडू बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश से अन्य सभी खेलों में खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंचे हैं और पदक भी जीतकर लाए हैं। लेकिन एथलीट में जिस तरह से निर्मला ने ओलंपिक तक पहुंचकर गोल्ड दिलाने की उम्मीद जगाई है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। निर्मला ओलंपिक में गोल्ड जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। निर्मला ने कहा कि वह देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रही है और उसको भी खुद से बड़ी उम्मीद है। इस दौरान काफी संख्या में कोच, खिलाड़ी और अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गोल्ड जीतने पर 21, सिल्वर और ब्रांज पर 11 लाख देंगे बलराज कुंडू
जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू भले ही कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके हों, लेकिन उन्होंने निर्मला श्योराण के ओलंपिक में पदक जीतने पर सम्मान करने की घोषणा कर दी। उनकी ओर से पार्षद के बेटे संजय कुंडू ने घोषणा करते हुए कहा कि निर्मला ओलंपिक में गोल्ड जीतकर लाती है तो उसे 21 लाख और सिल्वर और ब्रांज लाने पर 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। बलराज कुंडू की ओर से भाई आजाद ने 21 हजार रुपये दिए। कलानौर के वाइस चेयरमैन जितेंद्र ने 11 हजार, कोच राजेश और सरला ने 1100, डॉ. सुरेंद्र ने 2100, नरेंद्र मलिक ने 2100, जूडो कोच अजय ने 3100, खेल अधिकारी ओमपति मल्हान ने 2100 रुपये से सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed