फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Facility... Services of specialist doctor will be available every Saturday at Ayushman centers

Rohtak News: सुविधा... हर शनिवार आयुष्मान केंद्रों पर मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं

Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Facility... Services of specialist doctor will be available every Saturday at Ayushman centers
एकता कॉलोनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेंटर का शुभारंभ करते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्य। स्र
पीजीआईएमएस का प्रयास है कि अंतिम छोर तक हर व्यक्ति को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा मिले। इसको लेकर पीजीआईएमएस ने सिविल सर्जन कार्यालय के साथ मिलकर शहर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों पर स्पेशलिस्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य आपके द्वार सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

शनिवार को एकता कॉलोनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर से यूएचएस के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल, निदेशक डाॅ. एसके सिंघल, सिविल सर्जन डाॅ. रमेश चंद्र व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने रिबन काटकर इसकी शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन

50 तरह के टेस्ट, 300 तरह की दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी
सिविल सर्जन डाॅ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों को करीब 50 तरह के टेस्ट, 300 तरह की दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को कोई परेशानी नहीं आएगी। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल ने बताया कि पीजीआई के विभिन्न विभागों के स्पेशलिस्ट चिकित्सक हर शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। यह स्पेशलिस्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता कॉलोनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पीजीआई की ओर से विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध कराए गए हैं। ये चिकित्सक यहां मरीजों का इलाज, जांच और दवाइयां प्रदान करेंगे। जिन मरीजों को उच्च सेंटर पर भेजने की जरूरत होगी, उन्हें पीजीआई रेफर किया जाएगा। इन मरीजों को प्राथमिकता से इलाज मिलेगा।


-डाॅ. एचके अग्रवाल, कुलपति, यूएचएस।

इस पहल के तहत विश्वविद्यालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सक हर शनिवार अलग-अलग आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र पर जाकर मरीजों का इलाज करेंगे। इन चिकित्सकों में हड्डी रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, मेडिसिन, सर्जरी और मनोरोग विभाग के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
- डाॅ. एसके सिंघल, निदेशक, पीजीआईएमएस।
----------
शहर में यहां हैं आयुष्मान आरोग्य केंद्र
-एकता कॉलोनी

-सुखपुरा चौक
-गौकर्ण

-हरिसिंह काॅलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed