फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Face to face protest in the morning, strike ends in the evening

Rohtak News: सुबह आमने-सामने धरना, शाम को हड़ताल खत्म

Wed, 20 Sep 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 20 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Face to face protest in the morning, strike ends in the evening
फोटो 11. सोनीपत में रेलवे रोड पर काले झंडे के साथ जुलूस निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को पक्के और पे-रोल कर्मचारियों ने शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल की। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शहर में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया, लेकिन सीआईटीयू के बैनर तले चल रही हड़ताल के कर्मचारी इसमें शामिल नहीं हुए। ऐसे में सफाई कर्मचारी दो फाड़ हो गए और आमने-सामने धरने पर डटकर नारेबाजी की। दोपहर बाद पीसीसी ठेका एजेंसी के कर्मियों ने समझौता होने की बात कहकर हड़ताल खत्म कर दी। वहीं नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान ने ठेकेदारों व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। शाम को आईएनडी कंपनी के ठेकेदार ने निगम कार्यालय में आकर दूसरे धरने के कर्मचारियों को आश्वासन दिया और उनका भी धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

वेतन काटे जाने के विरोध में शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य मंगलवार को छठे दिन भी हड़ताल पर रहे। सोमवार देर शाम यूनियन के बैनर तले धरने पर बैठे पीसीसी ठेका एजेंसी के कुछ कर्मियों ने ठेकेदार व संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा के साथ बैठक की। नगर निगम कार्यालय में सोमवार देर रात करीब 10 बजे तक चली बैठक के दौरान अपनी मांगों को लेकर समझौता कराया गया। आरोप है कि बैठक में आने के लिए न तो नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं को सूचना दी गई और न ही आईएनडी ठेका एजेंसी के कर्मियों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद देर रात नगरपालिका कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारियों ने निगम कार्यालय में पहुंचकर इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन

पांच दिन से हड़ताल कर रहे ठेका कर्मियों के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को पक्के व पे-रोल कर्मचारियों ने भी हड़ताल रखी। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कार्यालय से लेकर गीता भवन चौक तक काले झंडे के साथ जुलूस निकाला। इस जुलूस में सीआईटीयू के बैनर तले चल रही हड़ताल के कुछ कर्मचारी शामिल नहीं हुए। इसके बाद सफाई कर्मचारियों में दो गुट दिखाई दिए। दोनों गुटों ने निगम कार्यालय में आमने-सामने धरने पर डटकर नारेबाजी की। नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने ठेकेदारों व अधिकारियों संग मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ सफाई कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देगा। 24 से 29 सितंबर तक भूख हड़ताल की जाएगी। 15 अक्तूबर को रोहतक में रैली करके फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा ने कर्मचारियों के दोनों धरने पर पहुंचीं। सीआईटीयू के धरने पर कहा कि कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड जारी कराए जाएंगे। कर्मचारियों को वर्दी दिलाई जाएगी। ठेका कर्मियों को पालिका रोल पर लेने के लिए प्रक्रिया जारी है। इसके लिए मुख्य सफाई निरीक्षक के साथ कमेटी का गठन कर रखा है। वहीं संबंधित एजेंसी की ओर से काटे जा रहे ईपीएफ को लेकर लेखाधिकारी जांच करेंगे। आश्वासन के बाद सीआईटीयू ने दोपहर बाद धरना समाप्त कर दिया। वहीं नगरपालिका कर्मचारी संघ ने ठेकेदार व कच्चे कर्मियों के बीच बातचीत कराकर शाम को धरने का समापन करा दिया।

निगम क्षेत्र में बाधित रहा सफाई का कार्य
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते मंगलवार को निगम क्षेत्र में सफाई का कार्य प्रभावित रहा। सफाई न होने के कारण सड़कों पर कूड़ा बिखरा रहा। जिससे क्षेत्र के लोगों व वहां से गुजरने वाले पैदल राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। जेबीएम एजेंसी की ओर से सिर्फ कूड़े का उठान किया गया।


वर्जन
कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। बुधवार से शहर के हर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। ठेकेदारों ने कर्मचारियों की मांगों को मान लिया है। -सतेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।

फोटो 11. सोनीपत में रेलवे रोड पर काले झंडे के साथ जुलूस निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो 11. सोनीपत में रेलवे रोड पर काले झंडे के साथ जुलूस निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed