फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   expressed grief over the death of Ramdhari Khokhar

Rohtak News: रामधारी खोखर के निधन पर शोक जताया

Sat, 02 Aug 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
expressed grief over the death of Ramdhari Khokhar
रोहतक। जाट स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक व भरत कॉलोनी निवासी 92 वर्षीय रामधारी खोखर का निधन हो गया है। शुक्रवार को शीला बाईपास स्थित रामबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व में रहे शिष्य, गणमान्य व्यक्तियों, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के श्रद्धांजलि अर्पित की। मास्टर रामधारी के पुराने सहयोगी व जाट हाई स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक करीब 90 वर्षीय संसार सिंह मलिक भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। रामधारी खोखर जाट हाई स्कूल में 40 वर्ष तक शिक्षक रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायक बीबी बतरा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व विधायक संत कुमार, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, बीजेपी जिलाध्यक्ष, रणबीर ढाका, नवीन जयहिंद, बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा, पूर्व प्रधान अरविंद श्योराण, पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व सदस्य भगत सिंह मलिक, सीपीएम नेता इंद्रजीत सिंह और कैप्टन शमशेर मलिक, चक्रवर्ती शर्मा, प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, व्यापारी नेता गुलशन डंग आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed