फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   exclusive

हाल ए पीजीआईएमएस : 372 की क्षमता 371 भर्ती, 348 नए संक्रमित मिले, 16 ने तोड़ा दम

Sun, 02 May 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
exclusive
संजय कुमार
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेेश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस कोरोना संक्रमण काल में पस्त हो गया है। यहां फिलहाल कोरोना के एक हजार से अधिक मरीजों को उपचार देने की क्षमता है, लेकिन 372 कोरोना मरीजों को ही दाखिल किया जा रहा है। शनिवार दोपहर 371 मरीज भर्ती थे, जबकि 348 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 16 ने दम तोड़ दिया है। नए मरीजों को रामभरोसे दूसरे निजी अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है।
पीजीआईएमएस में नए मरीजों को भर्ती होने के लिए पुराने मरीजों के स्वास्थ्य पर निर्भर होना पड़ रहा है। क्योंकि यहां 124 मरीज ऑक्सीजन पर, 155 मरीज हाई फ्लो ऑक्सीजन पर और 35 मरीज वेंटिलेटर पर फिलहाल उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले में 348 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। अभी तक जिले में 42 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 1215 घर पर एकांतवास में उपचार ले रहे हैं। विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17046 हो गई है, जबकि बीमारी से जंग जीत चुके मरीजों की संख्या 15568 हो गई है।
विज्ञापन

------------
डॉ. सुरेश सिंघल बने कोविड-19 नोडल अधिकारी
पीजीआईएमएस ने सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजेश राजपूत की जगह संस्थान के डॉ. सुरेश सिंघल को कोविड-19 के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। अब कोविड से संबंधित मरीजों का उपचार एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सिंघल के जिम्मे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
उम्मीद : लाला श्याम लाल का बी-ब्लाक होगा शुरू
पीजीआईएमएस संक्रमण काल में लाला श्याम लाल सुपर स्पेशलिटी का बी-ब्लाक शुरू करने जा रहा है। इसका लाभ कोरोना संक्रमितों को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि एक दो दिन में यहां कोरोना के मरीजों को दाखिल किया जाएगा।
------------------
सवाल : अपनी क्षमता का प्रयोग क्यों नहीं कर रहा संस्थान
पीजीआईएमएस की क्षमता एक हजार से अधिक मरीजों को भर्ती करने की है। इसके बावजूद सवाल उठ रहा है कि मरीजों को भर्ती किए बिना क्यों लौटाया जा रहा है। जबकि वार्ड तीन, चार, 11, 14, 15, 16 व 17 को कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया जा चुका है। यहां प्रशासन की मंजूरी मिलते ही तकरीबन 500 मरीजों को और दाखिल करने की क्षमता बढ़ जाएगी। यही नहीं संस्थान के पास 200 वेंटीलेटरों की क्षमता है, जबकि सभी को प्रयोग अभी नहीं हो पा रहा है। हाल ही में संस्थान ने सीएम को आश्वासन भी दिया था कि वह पीजीआईएमएस में 1000 के करीब बेड कोरोना मरीजों के लिए तैयार करेंगे।
-------------------
आठ से दस होगा पंजीकरण, तय ओपीडी ही होंगी संचालित
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया ने कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए निर्देश जारी किए हैं कि गाइनी, सर्जरी, मेडिसिन, ऑर्थो, रेडियोथैरेपी व पीडियाट्रिक्स की ही ओपीडी अब संचालित होगी। इसके लिए आठ से दस बजे तक ही पंजीकरण होगा।
बाक्स
जिले में इन मरीजों ने तोड़ा दम
आयु स्थान व्यवसाय
38 रोहतक बुजुर्ग
35 महम निजी कर्मचारी
51 जेपी कॉलोनी गृहिणी
75 भैणी चंद्रपाल बुजुर्ग
80 डीएलएफ कॉलोनी बुजुर्ग
65 तिलक नगर बुजुर्ग
67 सुखपुरा बुजुर्ग
65 मॉडल टाउन गृहिणी
57 कबूलपुर बुजुर्ग
58 तिलयार गृहिणी
76 छोटू राम कॉलोनी बुजुर्ग
75 सेक्टर तीन बुजुर्ग
70 प्रेम नगर बुजुर्ग
65 जनता कॉलोनी गृहिणी
50 रोहतक बुजुर्ग
63 पाड़ा मोहल्ला गृहिणी
----------------
पीजीआईएमएस बना है हॉट स्पॉट
पीजीआईएमएस में डॉक्टर, स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा जिले में विद्यार्थियों, शिक्षकों, बैंक कर्मियों, गृहिणियों के अलावा बुजुर्गों की भी काफी संख्या है जोकि कोरोना की चपेट में हैं। नए संक्रमितों में पांच साल की लड़की से 78 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं।
वर्जन
हम कोरोना मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा हम बेडों की क्षमता भी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को दाखिल कर उपचार दिया जा सके।

- डॉ. गजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस
-------------
जिले में 1252291 लोगों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 1252291 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। विभाग ने शनिवार 600 को पहली व 148 को दूसरी डोज लगाई है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि कोवीशिल्ड वैक्सीन की 1200 डोज कल जिले में आ जाएगी। इसके लिए लोकेशन मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed