फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   exclusive

राम रहीम को कोरोना से लगता है डर, नहीं कराया टेस्ट

Fri, 14 May 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
exclusive
मयंक तिवारी
विज्ञापन

रोहतक। यौन शोषण की सजा काट रहे राम रहीम को सबसे ज्यादा डर कोरोना से लगता है। अपने को ठीक बताते हुए उसने कोरोना टेस्ट से इनकार कर दिया। उसका यही डर हनीप्रीत व परिवार वालों से मिलने की जिद को मनवाने में पुलिस अधिकारियों को काम आया। प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन (एसओपी) के तहत उसे पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
राम रहीम ने पीजीआई में भर्ती रहने के दौरान डॉक्टरों की जांच के बाद साढ़े चार घंटे की नींद ली। रात डेढ़ बजे सोने के बाद सुबह छह बजे उठा। उसे अस्पताल प्रबंधन की ओर से नाश्ता व खाना भी उपलब्ध कराया गया। जिसकी पूरी वीडियो रिकार्डिंग की गई है। इतना ही नहीं वीआईपी की तरह उसके खाने से पहले सैंपल लिए गए। जिसके बाद उसे उपलब्ध कराया गया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसओपी के तहत उसके खाने से लेकर सुरक्षा में डीएसपी स्तर के अधिकारी की तैनाती के आदेश है। सूत्रों के अनुसार राम रहीम को कोरोना के किसी तरह के लक्षण नहीं थे। उसे कोरोना से डर लगता है। उसने जांच कराने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों व पुलिस अधिकारियों से उसने कई बार पत्नी बेटे व हनीप्रीत से मिलने की जिद की। जिस पर उसे सलाह दी गई कि वह किसी भी बाहरी आदमी से न मिले नहीं तो संक्रमण आ सकता है। बताते हैं यह बात उसके दिमाग में घर कर गई। उसने फिर परिवार वालों से मिलने की जिद छोड़ दी। हालांकि पुलिस की ओर से साफ निर्देश था कि अदालत के आदेश के बाद ही मुलाकात हो सकती है। इतना ही नहीं पुलिस की ओर से राम रहीम के वार्ड में पहुंचने से पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। उसकी पूरी गतिविधि कैमरे में कैद रही।
विज्ञापन

वर्जन
राम रहीम को पुलिस कस्टडी के दौरान जो भी सुविधा दी गई हैं। उसे प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन (एसओपी) के तहत मिली हैं। पुलिस ने उसका पूरी तरह से पालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपाल राणा, डीएसपी हेड क्वार्टर, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed