{"_id":"6624558d89f71e50b30766f7","slug":"excise-department-caught-the-premises-on-delhi-bypass-urban-estate-police-station-in-charge-suspended-over-altercation-rohtak-news-c-17-roh1019-406777-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिल्ली बाईपास पर आबकारी विभाग ने अहाता पकड़ा, कहासुनी पर अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिल्ली बाईपास पर आबकारी विभाग ने अहाता पकड़ा, कहासुनी पर अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सस्पेंड
विज्ञापन
रोहतक। आबकारी विभाग ने दिल्ली बाईपास पर छापा मारकर अवैध तरीके से चल रहा अहाता पकड़ा। कार्रवाई करते समय अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी व आबकारी विभाग की टीम के बीच कहासुनी हो गई, जिसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल को सस्पेंड किया गया है। उनकी जगह एएसआई प्रदीप बल्हारा को थाने का कार्यकारी प्रभारी बनाया गया है।
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राजेश राठी ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि शीला बाईपास से दिल्ली बाईपास की तरफ जाते समय एक चिकन कार्नर के पीछे अवैध तरीके से अहाता चल रहा है, जहां लोगों को शराब पिलाई जाती है। विभाग की टीम ने दबिश दी तो 5-7 लोग शराब पीते मिले। अहाते पर मौजूद विशाल कोहली ने बताया कि अहाता विजय नांदल और दिनेश नामक शख्स चला रहे हैं। जब आबकारी विभाग की टीम ने कागजात मांगे तो विशाल कोहली अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसपी तक पहुंचा मामला
शुक्रवार रात को कार्रवाई के दौरान अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सतपाल की और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर व उसकी टीम के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि टीम पैन ड्राइव मांग रही थी, ताकि रिकार्ड कॉपी कर सके। टीम को पैन ड्राइव नहीं मिली। इससे मामला और ज्यादा बिगड़ गया। शनिवार को पूरा विवाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग तक पहुंचा। इसके बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
....
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सतपाल को सस्पेंड किया गया है। आबकारी विभाग के छापे के बाद कार्रवाई करते समय कोई बात हुई है। मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल एएसआई प्रदीप बल्हारा को थाने की कमान सौंपी गई है।
विद्यानंद, डीएसपी