फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Exams started in MDU, Vice Chancellor took stock

Rohtak News: एमडीयू में परीक्षाएं शुरू, कुलपति ने लिया जायजा

Thu, 09 May 2024 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Exams started in MDU, Vice Chancellor took stock
एमडीयू में परीक्षा केंद्र का दौरा करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। स्रोत : एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की स्नातकीय (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाएं वीरवार को शुरू हुईं। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। कुलपति ने संबंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, परीक्षकों से फीडबैक लिया और परीक्षार्थियों से संवाद किया। एमडीयू के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलपति और डीन पहले जाट महाविद्यालय पहुंचे। यहां औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जाट महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. शबनम राठी ने परीक्षा संचालन व्यवस्था का ब्योरा देते हुए कहा कि यहां पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुलपति ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में बेहतर माहौल मिलने पर स्टाफ का सराहा।
विज्ञापन

इसके बाद कुलपति ने एमडीयू कैंपस में विधि विभाग, इमसॉर व आईएचटीम में संचालित परीक्षाओं का जायजा लिया। विधि विभाग में विभागाध्यक्ष डाॅ. जितेंद्र ढुल व परीक्षा केंद्र अधीक्षक डाॅ. जसवंत सैनी, इमसॉर में निदेशक प्रो. सत्यवान बरोदा व परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रो. प्रदीप अहलावत व आईएचटीएम में परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रो. संदीप मलिक ने परीक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति परीक्षा व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर करते हुए परीक्षा में किसी भी तरह का कदाचार रोकने के दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने सुचारू रूप से परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए परीक्षा केंद्र अधीक्षकों और स्टाफ की सराहना की। इस दौरान एमडीयू के जनसंपर्क अधिकारी पंकज नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed