फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ex mp relative held in aimpt matter rohtak

नागपुर के पूर्व विधायक का दामाद गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा

Wed, 10 Jun 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 10 Jun 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
एआईपीएमटी परचा लीक मामला सफेदपोशों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


अब पुलिस ने नागपुर के पूर्व विधायक उमरेद के दामाद को गिरफ्तार किया है।

पेशे से शिक्षक नागपुर निवासी परिमल चंद्रशेखर पर आंसर-की इधर से उधर करने का आरोप है।

कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि मामले में चंद्रशेखर की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है और इससे कई राज खुलेंगे।

इस गिरफ्तारी से पुलिस सीबीएसई के पेपर लीक नहीं होने के दावे का जवाब भी देने की स्थिति में आ गई है। सामने आया है कि वह पेपर लीक करने वाले गिरोह और अभ्यर्थियों के बीच मध्यस्थ रहा है।

सूत्र ने बताया कि पुलिस ने चंद्रशेखर को जांच में शामिल होने के लिए रोहतक बुलाया था। यहां पहुंचे चंद्रशेखर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी उमरेद, नागपुर के पूर्व विधायक का दामाद है और इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्रों को कोचिंग देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed