फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   - EVMs will be taken out from the strong room in front of the mayor and ward candidates at 7:30 am

Rohtak News: आज मिलेगी शहर की सरकार, मेयर का चुनाव परिणाम पहले होगा घोषित

Wed, 12 Mar 2025 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
- EVMs will be taken out from the strong room in front of the mayor and ward candidates at 7:30 am
11सीटीके16 सीआर बीएड कॉलेज में मतगणना के लिए लगाई गई टेबल। संवाद
रोहतक। नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को मतगणना होगी। पहले मेयर का चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद 22 वार्डों की गणना की जाएगी। जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र के आसपास धारा-17 (2) लागू कर दी है।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग की ओर से 2 मार्च को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान कराया गया। 3 लाख 19 हजार मतदाताओं में 53.4 प्रतिशत ने मेयर के पांच व 22 वार्ड पार्षदों के लिए वोट डाले। सभी वार्ड की ईवीएम सीआर बीएड कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई हैं। बुधवार सुबह 7:30 बजे मेयर व वार्ड प्रत्याशियों के सामने ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकाला जाएगा। सुबह 8 बजे मेयर के लिए डाले गए मतों की गणना शुरू होगी। 13 राउंड में 22 टेबल पर गणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके तुरंत बाद 22 वार्डों की गणना शुरू होगी। साथ-साथ चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


कहीं उड़ेगा गुलाल, कोई आएगा मायूस नजर
बुधवार को निगम चुनाव में जीत के बाद प्रत्याशी जमकर गुलाल उड़ाएंगे। मंगलवार को भाजपा के प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि व 22 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई, जहां चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक प्रदीप जैन मतगणना की बारीकियां समझाईं। वहीं, कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई व 20 वार्ड पार्षदों ने चुनाव एजेंट नियुक्त किए। अब बुधवार को चुनाव परिणाम तय करेगा कौन गुलाल उड़ाएंगे और कौन मायूस नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी रहेंगे मतगणना केंद्र के अंदर मौजूद
मतगणना के दौरान डीसी धीरेंद्र खड़गटा, निर्वाचन अधिकारी मेजर गायत्री अहलावत व दूसरे आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। डीसी ने मतगणना के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं, साथ में पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

शहर को मिलेगा तीसरा मेयर, सीधा जनता से चुनाव दूसरा
2013 में निगम का पहला चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस समर्थक पार्षदों ने एससी वर्ग की महिला मेयर रेणू डाबला को बहुमत से मेयर चुना गया। 2018 में जनता ने सीधे वोट डालकर भाजपा के मनमोहन गोयल को मेयर चुना था। गोयल ने कांग्रेस समर्थक सीताराम सचदेवा को 14 हजार 776 से मतों से हराया था। अब 2025 में बुधवार को निगम का तीसरा व जनता से सीधा चुनाव दूसरा मेयर मिलेगा। निगम कार्यालय में मेयर आफिस की तैयारी शुरू हो गई है। मेयर कार्यालय से कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है।



मतगणना के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी किए नियुक्त

रोहतक। जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-17 (2) के तहत 12 मार्च को नगर निगम रोहतक व नगरपालिका कलानौर की मतगणना के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डिविजन संख्या एक के कार्यकारी अभियंता रोहित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व एएसपी वाईवीआर शशि शेखर को पुलिस अधिकारी, वाटर सर्विसेज डिविजन के कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह को पुलिस अधिकारी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सब अर्बन-2 के कार्यकारी अभियंता गगन पांडे को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह को पुलिस अधिकारी, वाटर सर्विसेज भालौठ के एसडीओ उदयभान सांगवान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व कलानौर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की डिविजन संख्या-5 के उपमंडल अभियंता राजेश सोनी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सिविल लाइन पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, पंचायती राज विभाग के एसडीओ गिरिश बतरा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं आर्य नगर पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ रविन्द्र को डयूटी मजिस्ट्रेट व अर्बन एस्टेट पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, यमुना वाटर सर्विसेज के एसडीओ जगदीप दलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व शिवाजी काॅलोनी पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम डिविजन संख्या-3 के एसडीओ आशीष चौहान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पीजीआईएमएस पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की डिविजन-9 के उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व साइबर अपराध पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, लोक निर्माण विभाग की डिविजन संख्या-2 के उपमंडल अभियंता सुरेंद्र को डयूटी मजिस्ट्रेट व पुरानी सब्जी मंडी के एसएचओ को पुलिस अधिकारी एवं पंचायती राज विभाग कलानौर के एसडीओ अतुल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व कलानौर पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।

11सीटीके16 सीआर बीएड कॉलेज में मतगणना के लिए लगाई गई टेबल। संवाद

11सीटीके16 सीआर बीएड कॉलेज में मतगणना के लिए लगाई गई टेबल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed