फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Everything is defeated before Sandeep's sword.

Rohtak News: संदीप के तलवार के आगे सब पस्त

Fri, 04 Apr 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 04 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Everything is defeated before Sandeep's sword.
03सीटीके40-संदीप मोर व अन्य ​​​खिलाड़ी। स्रोत:परिजन
रोहतक। जिले के शास्त्री नगर, लाढ़ौत रोड के रहने वाले संदीप मोर ने राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईपे इवेंट में पर स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा, उन्होंने इंडिविजुअल ईपे इवेंट में कांस्य पदक भी जीता। यह प्रतियोगिता 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भुवनेश्वर में आयोजित की गई।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि वह मूलरूप से झज्जर जिले के रेढुवास गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि पहले धावक थे, लेकिन चोट के कारण दौड़ना छोड़ना पड़ा। उन्होंने हार नहीं मानी और तलवारबाजी में कॅरिअर की नई शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2019 में दुबई वर्ल्ड चैंपियनशिप में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वर्तमान में हरियाणा सरकार के ईएसआई हेल्थकेयर डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। इनकी बहन पूजा मोर ने भी पैरा एथलेटिक्स में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। पिछले साल चीन में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में पूजा मोर ने 1500 मीटर दौड़ में पदक जीता था। 23 मार्च को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में उन्होंने तीन पदक जीते। उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 400 मीटर दौड़ में रजत और लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। फरवरी में चेन्नई में हुए 23वें नेशनल पैरा गेम्स में भी उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। जिले के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोचों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रहे ये भाई-बहन अब आगामी एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप व ओलंपिक की तैयारी में जुटे हैं। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय कोच नीतू गहलावत को दिया है, जिनके प्रशिक्षण में उन्होंने 2020 में पहली बार तीन राष्ट्रीय पदक जीते। संदीप और पूजा ने अपनी इस सफलता के लिए अपने परिवार, कोच, हरियाणा सरकार, पैरालंपिक कमेटी और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed