फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even officials have been arrested on charges of corruption in the Municipal Corporation.

Rohtak News: नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप में अधिकारी तक हो चुके हैं गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Even officials have been arrested on charges of corruption in the Municipal Corporation.

विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के अधिकारियों पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं बल्कि एटीपी से लेकर कानूनगो तक को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। दो जेडटीओ व दो क्लर्क के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुके हैं। निगम पार्षद भी सदन के अंदर आरोप लगा चुके हैं। हालांकि, मई 2025 के बाद से निगम में भ्रष्टाचार का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है।
.....
व्यापारी नेता ने किया था स्टिंग ऑपरेशन
दिसंबर 2022 में प्रॉपर्टी आईडी की श्रेणी बदलवाने के लेकर एक व्यापारी नेता ने स्टिंग ऑपरेशन करते हुए निगम के क्लर्क पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। सड़क पर 500-500 रुपये के नोट तक बिखर गए थे। मामला अब तक अदालत में लंबित है।
विज्ञापन

....
विजिलेंस ने एटीपी व नक्शानवीस को किया था गिरफ्तार
मई 2023 में विजिलेंस ने अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ न करने के एवज में 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में नगर निगम के सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) व प्राइवेट नक्शानवीस को गिरफ्तार किया था। हालांकि, विभाग ने एटीपी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की अनुमति नहीं दी। दिसंबर 2023 में डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया की जांच के बाद आर्य नगर थाना पुलिस ने निगम के कानूनगो कम पटवारी व कौशल निगम के तहत लगे पटवारी को 41.28 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर गड़बड़ी का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कराई थी एफआईआर
मार्च 2024 में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने निगम कार्यालय में दबिश दी थी। वैध कॉलोनी में प्लाॅट दिखाकर गलत एनडीसी देने का आरोप लगा था। आर्य नगर थाने में दो जेडटीओ व दो क्लर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि, पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

....
वर्जन
भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले व्यापारी नेता सतीश प्रजापति से सबूत मांगे थे। पांच दिन बाद भी उन्होंने सबूत नहीं दिए इसलिए पुलिस को शिकायत दी गई है। अब भी सबूत देते हैं तो वे कार्रवाई की जाएगी। निगम में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article