{"_id":"e3e3308783f77622afa50ca0c7413f1f","slug":"eve-teasing-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को अधमरा करने वाले गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को अधमरा करने वाले गिरफ्तार
Updated Sun, 19 Jul 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी करने के बाद बाइक से टक्कर मारकर घायल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार पाकस्मा निवासी जसवीर, सुमित व मोनू को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनकी जमानत मंजूर कर ली गई।
गौरतलब है कि 15 जुलाई को नौनन्द निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा साइकिल से गांव पाकस्मा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी।
रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर मोटर साइकिल चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे छात्रा घायल हो गई। छात्रा गंभीर अवस्था में पीजीआई में उपचाराधीन है।