फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Error-free voter list is essential for strengthening democracy: Khurana

लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची आवश्यक : खुराना

Wed, 24 Jun 2026 09:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 24 Jun 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Error-free voter list is essential for strengthening democracy: Khurana
31-गांधीनगर शक्ति केंद्र की बैठक में विचार व्यक्त करते भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद अशोक ख
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक । लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक है। यह बात भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने बुधवार को गांधी नगर शक्ति केंद्र की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करना है। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न बूथों के बीएलए-2 और शक्ति केंद्र पदाधिकारियों से एसआईआर अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की तथा लंबित कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

अशोक खुराना ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण करवाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक में भाजपा के पूर्व निगम पार्षद राधेश्याम ढल, विजय परूथी, सुरिंदर अरोड़ा, अशोक मदान, भारत अनेजा, जगदीश दुआ, लक्की परूथी, टोनी शर्मा, जगमोहन पाहवा, सन्नी निझावन, प्रिंस परूथी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed