{"_id":"6a91ec46699ebd10c3042573","slug":"environmental-warriors-tied-rakhis-to-trees-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-126661-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पर्यावरण योद्धाओं ने पेड़ों को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पर्यावरण योद्धाओं ने पेड़ों को बांधी राखी
विज्ञापन
फोटो-55: पेड़ों पर राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट के सदस्य। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट बहादुरगढ़ के पर्यावरण योद्धाओं ने रक्षाबंधन पर्व अनूठे अंदाज में मनाया। ट्रस्ट सदस्यों ने पौधों और पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को पौधारोपण और पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
ट्रस्ट सदस्य वजीर सिंह दहिया ने कहा कि जिस तरह भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी तरह पेड़ मानव जीवन और प्रकृति की रक्षा करते हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
समाजसेवी राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि ‘वृक्षाबंधन’ की पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण को त्योहार से जोड़कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है। शहरवासियों ने इस पहल की सराहना की।