फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Entrance examinations for MA (Political Science), LLB (Honours), MA (History), and LLM

Rohtak News: आज होगी एमए राजनीति विज्ञान, एलएलबी ऑनर्स व एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा

Tue, 14 Jul 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 14 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Entrance examinations for MA (Political Science), LLB (Honours), MA (History), and LLM
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं शुरू की हैं। मंगलवार को एमएससी (केमिस्ट्री), एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार), एमएससी (गणित), एमएससी (भौतिकी) और जीव विज्ञान समूह की परीक्षाएं हुईं। 15 जुलाई को एमए (राजनीति विज्ञान), एलएलबी (ऑनर्स), एमए (इतिहास) और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

डीन एकेडमिक अफेयर्स एएस मान ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मान ने अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि केमिस्ट्री की परीक्षा में 120 अभ्यर्थी शामिल हुए। पत्रकारिता एवं जनसंचार में 96, गणित में 95 और भौतिकी में 102 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जीव विज्ञान समूह की परीक्षा में 404 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी प्रवेश परीक्षाएं
16 जुलाई को एमए (भूगोल), बीपीएड, एमपीएड, एमए (संस्कृत) सहित कई अन्य विषयों की परीक्षाएं होनी हैं। इनमें एमए (रक्षा एवं सामरिक अध्ययन), एमए (अर्थशास्त्र) और एमएड भी शामिल हैं। 17 जुलाई को एमए (हिंदी), एमसीए, एमएससी (कंप्यूटर विज्ञान) और एमएससी (डेटा विज्ञान एवं मशीन लर्निंग) की परीक्षा होगी। फार्मास्युटिकल विज्ञान समूह के एम. फार्मा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा भी इसी दिन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed