{"_id":"6afc8122dce72941430edc57","slug":"ensure-that-abha-ids-are-created-for-100-percent-of-the-employees-adc-rohtak-news-c-17-roh1019-955565-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की 100 प्रतिशत आभा आईडी बनवाना सुनिश्चित करें : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की 100 प्रतिशत आभा आईडी बनवाना सुनिश्चित करें : एडीसी
Tue, 17 Nov 2026 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग के सभी कर्मचारियों की 100 प्रतिशत आभा आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। संबंधित विभागाध्यक्ष नवंबर के अंत तक इस संबंध में हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत करें।
जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए के सभागार में मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान की अंतरविभागीय जिलास्तरीय समीक्षा बैठक की गई। पीजीआई, गृह, राजस्व, परिवहन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा व कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा ने बिंदुवार एजेंडे को प्रस्तुत किया। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कर्मचारियों की आभा आईडी बनवाने के कार्य को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
साथ ही जनसंपर्क एवं जनसेवा से जुड़े विभागों को अपने कार्यालयों में आने वाले नागरिकों की आभा आईडी बनवाने में सहयोग करने को कहा। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने गृह विभाग, परिवहन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने तथा तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार चालान एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 28 अक्तूबर से आगामी 60 दिनों के लिए चलाया जा रहा है।