फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Encroachment will be removed on Gohana Road, Commissioner gave instructions

Rohtak News: गोहाना रोड पर हटाया जाएगा अतिक्रमण, आयुक्त ने दी हिदायत

Fri, 01 Aug 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 01 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed on Gohana Road, Commissioner gave instructions
गोहाना रोड पर बंद पड़े नाले के बारे में निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा को बताते पार्षद कपिल ना
रोहतक। शहर के टीबी अस्पताल के सामने नाले से पानी की निकासी न होने से लगातार जलभराव हो रहा है। वीरवार को निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा मौके पर पहुंचे और इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। साथ में वार्ड पांच के पार्षद सुरेश किराड़ और छह के पार्षद कपिल नागपाल भी मौजूद रहे। बुधवार रात व वीरवार को दिनभर बारिश होती रही। इसके कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया। गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के सामने पानी भरा रहता है। क्योंकि नाला ओवरफ्लो हो जाता है। निगम का कहना है कि अतिक्रमण के कारण नाले की सही ढंग से सफाई नहीं हो पाती। गंदगी भी नाले के पास डाली जा रही है। इससे बार-बार नाला बंद हो रहा है। आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व दूसरे अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed