{"_id":"672a40d545befd6f2d0bbe11","slug":"employment-fair-will-be-organized-for-those-doing-vocational-courses-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115209-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वोकेशनल कोर्स करने वालों के लिए आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वोकेशनल कोर्स करने वालों के लिए आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला
Tue, 05 Nov 2024 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Nov 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्कूलों में वोकेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसी माह में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में एनएसक्यूएफ के अंतर्गत पिछले साल 12वीं पास हुए विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। रोजगार मेला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉल में 14 नवंबर को आयोजित किए जाने की उम्मीद है। अभी तिथि फाइनल होना बाकी है।
रोजगार मेले को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिला परियोजना समन्वयक को पत्र लिख जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत वोकेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के स्किल शामिल हैं। रोजगार मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के साथ उनको स्किल में दक्ष करने वाले वोकेशनल अध्यापक भी हिस्सा लेंगे। इसको लेकर कमेटी भी काम करेगी। एनएसक्यूएफ के तहत कराए जा रहे कोर्स के साथ-साथ विद्यार्थी कौशल में भी दक्षता हासिल कर सकें, इसी उद्देश्य से राजकीय विद्यालयों में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की और से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्किल कोर्स कराए जा रहे हैं।
इनमें कृषि, ऑटोमोटिव, बैंकिंग, ब्यूटी एंड वैलनेस, हेल्थकेयर, आईटी, फिजिकल एजुकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, परिधान बनाना एवं घरेलू साज सज्जा को शामिल किया गया है, ऐसे में विद्यार्थियों के लिए अब रोजगार मेले का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्किल के 71 विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
बजट जारी किया गया
रोजगार मेले के आयोजन के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिले को बजट भी जारी किया है। बजट से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता, स्टेशनरी, जलपान, पानी आदि पर खर्च किया जाएगा।
वर्जन
वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए इसी माह रोजगार मेला लगाया जाएगा। फिलहाल टेंटेटिव तारीख 14 नवंबर रखी गई है। कई कंपनियों को मेले में बुलाया जाएगा। अधिकारियों से विचार-विमर्श कर जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
- विशाल दहिया, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, झज्जर