{"_id":"67ec389c9d991bf4b9029927","slug":"employees-wearing-black-bands-protested-against-nps-and-ups-rohtak-news-c-197-1-snp1008-134595-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस का किया विरोध
Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में एनपीएस व यूपीएस के विरोध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम भाजपा के जिलाध्यक्ष अ
सोनीपत। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) व पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर देश-प्रदेश में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर सरकार की यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) का विरोध किया।
उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकको केवल पुरानी पेंशन चाहिए, ताकि उन्हें व परिवारों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा मिल सके। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज को ज्ञापन दिया। भारद्वाज ने उनको आश्वस्त किया कि उनकी मांग व ज्ञापन को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने कहा कि कर्मचारी एनपीएस व यूपीएस का विरोध करते हैं। उन्हें सिर्फ पुरानी पेंशन चाहिए। सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करे। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गीता राजपूत ने कहा कि एनपीएस व यूपीएस कर्मचारियों के हित में नहीं है। हम सब मिलकर इसका विरोध करते हैं। जिला सचिव राजेश वशिष्ठ व सह कोषाध्यक्ष राहुल ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा। अजीत, सुमनलता, हितेश मेहरा, सरिता, मोहिनी, सुमित व सीमा मौजूद रही।