फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Emphasis on responsible and value-based journalism

Rohtak News: जिम्मेदार और मूल्यानुगत पत्रकारिता पर दिया जोर

Sat, 16 Nov 2024 07:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on responsible and value-based journalism
रोहतक। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग (हरियाणा सरकार) की ओर से संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय पत्रकारिता का बदलता स्वरूप रहा। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) नरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आज के समय में जिम्मेदार और मूल्यानुगत पत्रकारिता की अत्यंत आवश्यकता है। एडीसी ने कहा सूचना व समाचार आम जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के जरूरी मुद्दों को उल्लेखित करना आवश्यक है। उन्होंने मीडिया ट्रायल से बचने पर जोर दिया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के निदेशक सुनित मुखर्जी ने कहा कि डिजिटल मीडिया के युग में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने जन सरोकारों की पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू ) जींद के सहायक प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार ने पत्रकारिता में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में कई मीडिया कर्मियों ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed